{"_id":"5a563fc94f1c1b41198b5f5a","slug":"171515601865-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत बनी ठंढ,अधेड़ ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुसीबत बनी ठंढ,अधेड़ ने तोड़ा दम
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड से अधेड़ और मासूम ने तोड़ा दम
गोंडा/बलरामपुर। ठंड का कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। गलन के साथ हांडकंपाऊ ठंड लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। इस कंपकंपाती ठंड की चपेट मेें आकर बुधवार को वजीरगंज के नौबस्ता गांव में एक अधेड़ की मौत हो गई।
वहीं देवीपाटन में एक साल मासूम ने भी ठंड से दम तोड़ दिया। बुधवार को सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर व गलन बरकरार रही। गलन के कारण जिले का न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया।
जिले में भीषण ठंढ का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में तेज हवाएं तो रात मे शीतलहर व गलन लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। शाम होते ही कोहरे की सफेद चादर अपने पांव पसारने शुरू कर देती है। जिससे लोगों का सड़क पर चलना तक दूभर हो जाता है। वहीं रात से लेकर सुबह तक पडने वाली शीतलहर हांड़कंपाऊ ठंड का एहसास कराती है।
विज्ञापन
ठंढ की दुश्वारियां लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। बुधवार को सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन धूप न निकलने के कारण शीतलहर व गलन बरकरार रही जिससे लोगों की कंपकंपी छूटती रही।
बुधवार को जिले का न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव के मजरे दुबौली निवासी रामश्रृंगार उर्फ मल्हू (56) की बुधवार को ठंड लगने से मौत हो गई। रामश्रृंगार अपने पत्नी के साथ घर में रहता था। उसके तीन बेटे रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेशों में रहते हैं। राम श्रृंगार बुधवार की सुबह पेट दर्द होने पर वह शौच के लिए गए थे। वापस लौटे तो दर्द बढ़ गया।
जब तक उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता रामश्रृंगार अचेत होकर गिर पड़े। रामश्रृंगार की पत्नी के मुताबिक उन्होंने रात में ही ठंड लगने की बात कही थी। ठंड से मौत की सूचना मिलने पर तरबगंज के उपजिलाधिकारी अमरेश मौर्या ने लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेजा। लेखपाल इन्द्र भान मौर्या ने बताया कि मौके पर गया था। रिपोर्ट भेजी जा रही है।
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के देवीपाटन निवासी सोनू बाल्मीकि ने बताया कि बुधवार को उसके एक वर्षीय पुत्र बाबू की ठंड लगने से अचानक तबियत खराब हो गई। उसका पूरा शरीर कांप रहा था। वह लोग उसे इलाज कराने के अस्पताल ले जा रहे तभी रास्ते में बेटे ने दम तोड़ दिया। सोनू का कहना है कि वह बहुत ही गरीब है।
मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। सोनू ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं की गई है। तहसीलदार तुलसीपुर नवीन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर तत्काल राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल को पुष्टि के लिए भेजा गया है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिले में बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तथा अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए हैं। घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। घने कोहरे से वाहनों के रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा है।