फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ट्रायल करते चली गोली से गैस एजेंसी संचालक के बेटे की मौत

ट्रायल करते चली गोली से गैस एजेंसी संचालक के बेटे की मौत

Tue, 21 May 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रायल करते चली गोली से गैस एजेंसी संचालक के बेटे की मौत
पिस्टल छीनते वक्त गोली चलने से छात्र की मौत
विज्ञापन



गोंडा। शहर के तरबगंज मार्ग पर तिवारी बाजार स्थित टेंट की दुकान में लोड करते वक्त अवैध पिस्टल छीनने से फायर हो गया। इससे गोली लगने से गैस एजेंसी के संचालक के बेटे की मौत हो गई।


अवैध पिस्टल लेकर आए उसके दो दोस्तों को मौके से हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में गैस एजेंसी संचालक ने दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली नगर में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र में तरबगंज मार्ग पर स्थित झंझरी खाले गांव निवासी नरेंद्र तिवारी की उनके घर के पास ही गैस एजेंसी है। नरेंद्र के मुताबिक मंगलवार की दोपहर वह गल्ला लाने के लिए घर से बाहर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच तिवारी बाजार में ही उनके घर के समीप टेंट सप्लायर बंटी सिंह की दुकान में उनका बेटा अभिषेक तिवारी (18) अपने साथी तिवारी बाजार के ही रहने वाले आदर्श मिश्र व चंदन तिवारी के साथ बैठा था।


वहां आदर्श मिश्र एक अवैध पिस्टल लेकर आया था। आदर्श पिस्टल लोड कर रहा था। इसी बीच अभिषेक ने आदर्श से लोड करने के लिए पिस्टल मांगी। पिस्टल छीनते समय अचानक गोली चल गई। जो सीधे जाकर अभिषेक के सीने में जा लगी।


इससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभिषेक को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाल ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।


मामले में नरेंद्र तिवारी ने नगर कोतवाली में आदर्श मिश्र व चंदन तिवारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मौके से बरामद अवैध पिस्टल जब्त करके रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


गैस एजेंसी संचालक नरेंद्र तिवारी का पुत्र अभिषेक फातिमा कॉलेज में ग्यारहवीं का छात्र था। गोली लगने से अभिषेक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से अभिषेक के दोस्त व सहपाठी भी दुखी हैं।



अभिषेक की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना प्रकट करने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद्र त्रिपाठी, गैस एजेंसी संचालक डीपी सिंह, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed