फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सुरक्षा के बीच दफन किया गया विष्णु का शव

सुरक्षा के बीच दफन किया गया विष्णु का शव

Mon, 20 May 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा के बीच दफन किया गया विष्णु का शव
गोंडा। मुगलजोत के रहने वाले विष्णु गोस्वामी के शव को भारी सुरक्षा के बीच पास के पथरी झील के पास दफन कर दिया गया। विष्णु के पिता राम गिरि ने नम आंखों से बेटे को अंतिम विदाई दी। कोतवाली देहात क्षेत्र के मुगलजोत के रहने वाले रामगिरि के बेटे विष्णु गोस्वामी को 14 मई की रात चिस्तीपुर के पास दबंगों ने उसे समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जब वह अपने पिता को बुलाने गया था। उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की दोपहर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। विष्णु का शव सोमवार की भोर उसके पैतृक गांव मुगलजोत लाया गया। यहां पास की पथरी झील में उसे दफना कर दिया गया। पिता रामगिरि ने नम आंखों से विष्णु को अंतिम विदाई दी। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


विष्णु के परिवार को सहायता दिलाने की उठी मांग
विष्णु गोस्वामी के परिवार को सरकार से सहायता दिलाने की मांग उठने लगी है। कई संगठनों ने सहायता दिलाने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। परसपुर विकास मंच के अरुण कुमार सिंह, राम सुन्दर पांडेय, अभिषेक गोस्वामी, सुभाष सिंह, रजनीश सिंह, राकेश व मसरुफ अहमद ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये सहायता दिलाने के साथ परिवार की सुरक्षा, विष्णु की पत्नी को सरकारी नौकरी, दोषियों पर रासुका लगाने व मुकदमे की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के अध्यक्ष अविनाश सिंह, राकेश तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, विवेक शुक्ला, राहुल सिंह, रवि यादव व उमेश ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ की सहायता दिलाने, पत्नी को नौकरी, परिवार की सुरक्षा के साथ ही दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed