फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   लैकफेड विभाग के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लैकफेड विभाग के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 20 May 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
लैकफेड विभाग के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
गोंडा। विकास भवन परिसर में बने लैकफेड स्टोर की रखवाली करने वाले चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को चौकीदार का शव स्टोर रूम के पीछे पड़ा मिला। विकास भवन परिसर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव बुरी तरह से सड़ा दिखाई दे रहा था और उसके शरीर पर जलने के भी निशान मिले हैं। माना जा रहा कि चौकीदार की मौत दो दिन पहले हुई है। लोगों ने चौकीदार की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में स्थित विकास भवन कार्यालय परिसर में लैफेड का स्टोर रूम बना हुआ है। इस स्टोर रूम की रखवाली के लिए दो चौकीदारों की तैनाती है। बताया जा रहा है कि एक चौकीदार दो दिन की छुट्टी होने के कारण अपने घर चला गया था, जबकि गोरखपुर के सहजनवा का रहने वाला रामकृपाल यादव अपनी ड्यूटी पर था। शनिवार व रविवार को दो दिन की छुट्टी थी। सोमवार को जब विकास भवन कार्यालय खुला तो कुछ कर्मचारियों ने लैकफेड स्टोर रूम के पीछे शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना से विकास भवन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो नगर कोतवाल अनिल सिंह व सिविल लाइन चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। शव स्टोर रूम के पीछे बने मंदिर के दरवाजे पर पड़ा हुआ था। बगल में ही चूल्हा व बर्तन भी रखा था। शव पूरी तरह से काला पड़ चुका था और बुरी तरह से सड़ा हुआ था। लोग चौकीदार की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सीडीओ व एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले विकास भवन परिसर में शव मिलने की सूचना मिली तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आननफानन अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने नगर कोतवाल व सिविल लाइन चौकी पुलिस को मामले की गहनता से जांच के निर्देश हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लैकफेड के अफसरों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है कि रिपोर्ट मिलने पर ही सही स्थिति का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विकास भवन परिसर में चौकीदार की शव मिलने की सूचना पर डाग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। चौकीदार के शव के करीब ही चूल्हा और उसमें लकड़ी पड़ी हुयी थी। खाना बनाने के लिए बर्तन भी बगल में रखा हुआ था। इन सभी चीजों की दोनों ही टीमों ने बारीकी से छानबीन की है। डाग स्क्वॉयड की टीम ने स्टोर रूम के आसपास के हिस्सों को भी गहनता से खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed