फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सांसद ने अपने ही सरकार के अफसर को दिया धरने का अल्टीमेटम

सांसद ने अपने ही सरकार के अफसर को दिया धरने का अल्टीमेटम

Sat, 14 Apr 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
सांसद ने अपने ही सरकार के अफसर को दिया धरने का अल्टीमेटम

विज्ञापन
सांसद ने जिलाधिकारी को दिया धरने का अल्टीमेटम

गोंडा। भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह अपने ही सरकार के अफसर को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। शहर में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की धीमी प्रगति से नाराज सांसद ने शुक्रवार की शाम को जिलाधिकारी गोंडा को पत्र भेजकर अपनी आपत्ति भी दर्ज करायी है।

सांसद की ओर से इस तरह की चेतावनी देने से लोग कई तरह के माने निकाल रहे हैं। इससे ऐसा माना जा रहा है कि जिले में विकास कार्य बेहतर नही हो रहा है।

जिले में जरवल रोड से बलरामपुर को जाने वाली फोनलेन सड़क का काम करीब आठ माह पहले शुरू हुआ था। शहर में फोरलेन की सड़क बनाने वाली कंपनी ने सीसी रोड का निर्माण शुरू किया था।
विज्ञापन


लेकिन कार्य काफी धीमा हो रहा है। इसी को लेकर सांसद ने जिलाधिकारी को खुला पत्र भेजा है। उन्होंने शहर की सीसी रोड का कार्य पूरा न होने आम जनता व व्यापारियों में काफी असंतोष और नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने डीएम को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में सड़क निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक नही रहती है तो जनहित में भाजपा संगठन के साथ 22 अप्रैल को स्टेशन रोड पर नूरामल मंदिर के पास धरना देने के लिए मजबूर होंगे।


सांसद के इस अल्टीमेटम के बाद जिले भर में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सांसद को डीएम को भेजी गई चिट्ठी सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। इस पर लोग अपने हिसाब से कमेंट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed