{"_id":"5a37ed6f4f1c1bc9678c29b9","slug":"141513614703-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का इलाज न होने पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे का इलाज न होने पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे का इलाज न होने पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
वजीरगंज। मासूम बच्चे का इलाज कराने में पति द्वारा हीलाहवाली करने पर एक महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गांव के लोगों ने हस्तक्षेप कर उसकी जान बचाई और डायल 100 को बुलाया।
डायल 100 दम्पति सहित बच्चे को लेकर थाने को आई। जहां पति- पत्नी में समझौते के बाद बच्चे का इलाज हुआ। डायल 100 के एचसीपी बालकुमार के मुताबिक क्षेत्र के नौबस्ता निवासिनी प्रतिमा पाण्डेय ने बीती रात अपने दुधमुंहे बच्चे गोलू की तबियत खराब होने से अपने पति राजकुमार पांडेय से उसका इलाज कराने को कहा।
पति द्वारा टाल- मटोल करने पर नाराज होकर महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गांव वालों ने उसे इस प्रयास में सफल नहीं होने दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी 0890 ने पति - पत्नी को बच्चे सहित थाने पर लाई । जहां दोनों में समझौता हो गया। जिसके बाद बच्चे का इलाज हो सका।