{"_id":"5a3004714f1c1bca678c117a","slug":"141513096305-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदे ट्राला से कुचलकर महिला की मौत,एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ना लदे ट्राला से कुचलकर महिला की मौत,एक घायल
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्ना लदे ट्रॉला से कुचलकर महिला की मौत, एक घायल
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज-रेहरा मार्ग पर सोमवार की देर रात हांडापुरवा गांव के समीप गन्ना लदे एक ट्रॉला को ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक स्लिप हो गई।
संतुलन बिगड़ने से बाइक पर बैठी महिला ट्रॉला के पहिए के नीचे जा गिरी और उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बलरामपुर जिले के रेहरा थाना क्षेत्र के भेलईपुरवा गांव की रहने वाली सुदामा (22) पत्नी अजय कुमार सोमवार को इसी थाना क्षेत्र के देवारी खेरा गांव के रहने वाले अपने रिश्तेदार अनिल कुमार के साथ दवा कराने के लिए उतरौला गई थी।
विज्ञापन
देर रात करीब आठ बजे दोनो बाइक से वापस लौट रहे थे। धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज रेहरा मार्ग हांडा़पुरवा गांव के समीप एक गन्ना लदे ट्राला को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक चला रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से पीछे बैठी सुदामा उछलकर ट्राला के पहिए के नीचे जा गिरी और मौके पर ही उसकी कुचलकर मौत हो गई।
जबकि बाइक चालक अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
हादसे की सूचना मिलने पर सुदामा व अनिल के परिवार के लोग भी रात को मौके पर पहुंचे। अनिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष धानेपुर मनीष पांडेय ने बताया कि सुदामा के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।