फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   एटीएम कार्ड बदल कर पेंशनर्स के खाते से निकाल लिए दस लाख रुपएं

एटीएम कार्ड बदल कर पेंशनर्स के खाते से निकाल लिए दस लाख रुपएं

Tue, 05 Dec 2017 09:45 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल कर पेंशनर्स के खाते से निकाल लिए दस लाख रुपएं
सेवानिवृत्त रेल कर्मी के खाते से 10 लाख उड़ाए
विज्ञापन


इटिया थोक (गोंडा)। रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी की गाढ़ी कमाई के 10 लाख रुपये उसके खाते से जालसाजों ने पार कर दिए। यह जालसाजी सेवानिवृत्त कर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर की गई।

पीड़ित को उक्त जानकारी तब हुई जब वह खाते से रुपये निकालने बैंक पहुंचे। बैंक से पता चला कि चार माह के दौरान 10.14 लाख रुपये निकाले गए। इससे परेशान पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


इटिया थोक थाना क्षेत्र में ग्राम दरियापुर हरदोपट्टी निवासी जगदीश प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह 30 जुन 2017 को रेल विभाग से रिटायर हुए थे। भारतीय स्टेट बैंक की इटियाथोक शाखा के खाते में वेतन के बाद पेंशन आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेनदेन के लिए एटीएम की सेवा भी ले रखी है। खाते में करीब 10 लाख रुपये जमा थे। गत चार जुलाई को एचडीएफसी मुख्य शाखा गोंडा के एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन रुपये नहीं निकले।

वहां एक व्यक्ति ने देखने के नाम पर एटीएम कार्ड लेकर उसे बदल लिया। जगदीश को कार्ड बदले जाने की जानकारी नहीं हो पाई। उन्होंने बदले एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया, लेकिन एटीएम से रकम नहीं निकली।

इस पर वापस घर चले गए। इसके बाद छह माह के दौरान उनके खाते से एटीएम के जरिए 10.15 लाख रुपये किसी ने निकाल लिए। यह जानकारी जगदीश को सोमवार को तब हुई जब वह घर में एक कार्यक्रम की खरीदारी के लिए फार्म से रुपये निकालने बैंक पहुंचे। बैंक कैशियर ने बताया कि उनके खाते में पैसा ही नहीं है।

जगदीश ने शाखा से अपने खाते का विवरण निकलवाया तो उसमें केवल 155 रुपये ही बचे। विवरण से पता चला कि 14 जुलाई से अक्टूबर के बीच अलग-अलग समय पर दस -दस हजार की नकदी निकालने के साथ खरीदारी की गई है।


शाखा प्रबंधक ने जगदीश का एटीएम कार्ड देखा तो वह श्याम शुक्ला के नाम से जारी था। शाखा प्रबन्धक एमएन वर्मा ने खाते से जगदीश के नाम से पहले जारी हुए एटीम कार्ड को बंद कर दिया। जालसाजी का शिकार हुए जगदीश ने इसकी सूचना थाने पर दी है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि सूचना पर जांच की जा रही है। एटीएम में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed