फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पंपिंग सेट में साड़ी फंसने से महिला की मौत

पंपिंग सेट में साड़ी फंसने से महिला की मौत

Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पंपिंग सेट में साड़ी फंसने से महिला की मौत
पंपिंग सेट में साड़ी फंसने से महिला की मौत
विज्ञापन

पति के लिए खाना लेकर गई थी खेत पर

मसकनवा गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के खालेगांव के मजरा बड़का में पंपिंग सेट पर पानी पीने गई महिला की साड़ी मशीन में फंस जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन उसे लेकर एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खालेगंाव के मजरा बड़का की रहने वाली प्रभावती के मुताबिक बुधवार को उसका बेटा दिलीप घर के समीप पंपिंग सेट के जरिए अपने धान के फसल की सिंचाई कर रहा था। उसकी बहू शीला (26) अपने पति के लिए खाना लेकर खेत पर गई थी। प्रभावती ने बताया कि पति को खाना देने के बाद वह पानी लेने के लिए पंपिंग सेट पर चली गई। पानी भरत समय उसकी साड़ी पंपिंग सेट मशीन में फंस गई जिससे उसका गला बुरी तरह से कस गया और वह मरणासन्न हों गई। परिजन उसे लेकर एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। महिला की दो बेटियों सिम्पल 6 वर्ष, मीनाक्षी 4 वर्ष व दो साल के बेटे सौरभ का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed