{"_id":"5c66f026bdec224e1b7f6d9a","slug":"121550250022-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी एडी बेसिक शिक्षा की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी एडी बेसिक शिक्षा की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडी बेसिक की तलाश में एसटीएफ को भी लगाया
गोंडा। बहराइच के एक इंजीनियर की हत्या में आरोपी देवीपाटन मंडल की सहायक शिक्षा निदेशक मृदुला आनंद की तलाश में क्राइम ब्रांच जुट गई है।
बाराबंकी पुलिस ने एडी बेसिक शिक्षा पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण एडी बेसिक शिक्षा मृदुला आनंद की गिरफ्तारी के लिए शासन ने भी कडे़ निर्देश दे रखे हैं। गोंडा में तैनाती होने के कारण उनके करीबियों से एडी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
बहराइच में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद तैनाती के समय एक इंजीनियर की हत्या के मामले में एडी बेसिक शिक्षा और उनके पति आरोपित थे। उनके पति की तो गिरफ्तारी हो गई लेकिन एडी बेसिक शिक्षा फरार चल रही हैं।
मुकदमा बाराबंकी में दर्ज हुआ था और अब पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए हैं। शासन स्तर पर एडी बेसिक शिक्षा की गिरफ्तारी को गंभीरता से लिया गया है और एसटीएफ को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
तीन दिनों से गोंडा में एडी बेसिक शिक्षा के बारे में पुलिस जानकारी की जा रही है। उनके साथ कार्य करने वाले लिपिकों और उनके करीबी शिक्षकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
जिले के कुछ लोगों से मिली जानकारी के आधार पर उनके लखनऊ में भी स्थिति ठिकानों पर छापेमारी की गई। फिलहाल तीन जिलों की पुलिस और एसटीएफ के साथ ही क्राइम ब्रांच की कोशिशों के बाद भी अभी तक एडी बेसिक शिक्षा के बारे में पता नही चल सका।