फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ट्रेन में छूटे सामान को आरपीएफ जवानों ने यात्री को सौंपा

ट्रेन में छूटे सामान को आरपीएफ जवानों ने यात्री को सौंपा

Fri, 29 Mar 2019 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में छूटे सामान को आरपीएफ जवानों ने यात्री को सौंपा
ट्रेन में छूटे एक लाख के जेवर व नकदी आरपीएफ ने लौटाई
विज्ञापन


गोंडा। दिल्ली से मनकापुर गोंडा तक का सफर कर रही महिला यात्री का बैग ट्रेन में छूट गया। जिसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान ने ट्रेन से महिला का बैग बरामद कर यात्री को सौंप कर मिसाल पेश की है।

शुक्रवार को सुबह दिल्ली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से जनरल कोच में यात्रा कर रहे यात्री अमर सिंह वर्मा व पत्नी मंजू वर्मा ग्राम अमवा अशरफाबाद को मनकापुर रेलवे स्टेशन पर उतरना था।
विज्ञापन


जल्दबाजी के चक्कर में लोग स्टेशन पर उतर गए। इसी दौरान मंजू वर्मा का बैग ट्रेन में छूट गया। जिसकी सूचना फौरन इन लोगों ने रेलवे सुरक्षा बल मनकापुर को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान राजेंद्र यादव को दिया गया। जिस पर चौकी प्रभारी ने प्लेटफार्म संख्या दो पर सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही रुकी की फौरन जनरल कोच सीट पर छुटे महिला के बैग को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद यात्री को सूचना दी। चौकी प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि ट्रेन में महिला के बैग छूटने की सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म पर पुलिस जवानों के साथ कोच को घेराबंदी कर लिया गया।

इसके बाद सीट पर छूटे सामान को बरामद कर यात्री अमर सिंह वर्मा को बुलाकर सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि बैग में लगभग 90 हजार का जेवर व 15 हजार नकद रखा था।


सामान पाते ही यात्री खुश होकर पुलिस जवानों की प्रशंसा की और कहा कि ट्रेन में बैग छूटने के बाद काफी निराश हो गया था कि अब सामान नहीं मिलेगा। लेकिन पुलिस जवानों ने काफी मदद कर सामान को बरामद कर उपलब्ध करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed