फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   फोन नंबर मांगने पर भाजपा कार्यकर्ता को पीटा

फोन नंबर मांगने पर भाजपा कार्यकर्ता को पीटा

Sun, 18 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोन नंबर मांगने पर भाजपा कार्यकर्ता को पीटा
फोन नंबर मांगने पर भाजपा कार्यकर्ता को पीटा
विज्ञापन



गोंडा। पार्टी के निर्देश पर 40 वर्ष से कम उम्र वाले ग्राम प्रधानों का फोन नंबर लेने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व उसके साथी पर पिटाई का आरोप लगाते हुए थाना उमरी बेगमगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी शत्रोहन मौर्य ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।


इसमें आरोप लगाया कि वह भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्देश पर रविवार को 40 वर्ष से कम उम्र के ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्यों की सूची बनाने के लिए ग्रामसभा अवनी गया था। वहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से मिला और फोन नंबर मांगा।
विज्ञापन



इस पर वह उससे फोन नंबर मांगने का कारण पूछने लगे। आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने उसे अपशब्द कहे और विरोध करने पर मुख्यमंत्री को अपशब्द बोलते हुए उससे अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन



शत्रोहन का आरोप है कि उसे पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए 3200 रुपये छीन लिए। शत्रोहन ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत दो लोगों के खिलाफ थाना उमरी बेगमगंज में तहरीर दी है।



थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत दो लोगों के खिलाफ मारने-पीटने व रुपये छीनने के आरोप की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed