फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   तेज आंधी आने से मकान पर गिरा टावर,गन्ने की फसल गिरी

तेज आंधी आने से मकान पर गिरा टावर,गन्ने की फसल गिरी

Fri, 08 Feb 2019 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
तेज आंधी आने से मकान पर गिरा टावर,गन्ने की फसल गिरी

विज्ञापन
तेज आंधी से मकान पर गिरा टावर, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

गोंडा। तेज आंधी पानी आने से इटियाथोक में मोबाइल का टावर एक मकान पर ठह गया। जिससे मकान का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। जबकि बारिश के साथ कई इलाके में ओलावृष्टि हुई है।

ओलावृष्टि से फसलों को तो बहुत नुकसान नही हुआ लेकिन बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से ठंड बढ़ गई है। बारिश से फसलों को तो फायदा हुआ है लेकिन आंधी चलने से गन्ने व सरसों की फसलें गिर जाने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


गुरुवार की देर रात में अचानक तेज हवा के साथ आंधी आयी। इसी के साथ बारिश भी शुरू हुई। तेज हवा के साथ बारिश होने कई इलाके में ओलावृष्टि होने से ठण्ढ बढ़ गई। गुरुवार की देर रात में तेज आंधी आने इटियाथोक कस्बे में लगा रिलायंस का मोबाइल टावर धराशाई हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टावर के पास के बने जोगिन्दर सिंह के मकान पर गिरने से मकान का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो गया। इसी में एसयूवी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में करीब 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

इस बारे में जोगिंदर सिंह ने बताया कि घटना में 15 लाख रुपये से अधिक की हानि हुई है। इसके अलावा बगल में रह रहे रिंकू सोनी व गंगाधर तिवारी के मकान पर भी टावर का हिस्सा गिरने मकान की दीवाल व छत दरक गई।

इस घटना से सभी घरों के अलावा आसपास के लोगों में अफसरातफरी मच गई। लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आये। देर रात में ही लोगों पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंचे डायल 100 टीम के लोगों ने जानकारी ली। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी।

रूपईडीह व मनकापुर ब्लाक ओलावृष्टि की चपेट में आये। ओलावृष्टि से कुछ इलाके में पक कर तैयार सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। जबकि बारिश से फसलों को काफी फायदा हुआ है।

ओलावृष्टि होने के बाद से पारा लुढ़क कर नीचे आ गया है। कुछ दिन पहले हल्की धूप से ठंड अपने आखिरी दौर में पहुंच गई थी लेकिन लेकिन बारिश के साथ सर्द हवाओं से एक बार फिर लोगों के गर्म कोट,जैकेट फिर बाहर निकल आये।


इस मामले में जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव का कहना है कि फसलों को बहुत नुकसान नही हुआ है आंधी से गन्ने की फसलें गिर गई हैं। बारिश से फसलों को काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed