फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच युवकों से ठगे 7.92 लाख

आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच युवकों से ठगे 7.92 लाख

Wed, 09 May 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच युवकों से ठगे 7.92 लाख

विज्ञापन
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच युवकों से ठगे 7.92 लाख

गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव के रहने वाले पांच युवकों से गांव के ही एक युवक ने सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7.92 लाख रुपये ठग लिए।

जालसाज ने पांचों युवकों को फर्जी कॉल लेटर भी जारी करा दिया जिसे लेकर पांचों युवक साल भर उत्तराखंड के रानीखेत स्थित कुमाऊ रेजीमेंट से लेकर हल्द्वानी तक के चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन


जालसाजी का अंदाजा होने के बाद पांचों युवकों ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बालपुर पुलिस चौकी पर तहरीर दी है।

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव के रहने वाले अजय कुमार के मुताबिक एक वर्ष पहले उसके गांव के ही रहने वाले मो. शरीफ ने फौज में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 2.24 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय के साथ ही राम शंकर ने 1.40 लाख, भगौती राम ने 1.50 लाख व उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के अंगोठी गांव के रहने वाले सतीश कुमार ने 1.18 लाख तथा परसपुर थाना क्षेत्र के पुरैना गांव के रहने वाले अरुण कुमार ने भी सेना में नौकरी के नाम पर 1.60 लाख रुपये दिए थे।

तीन महीने बाद पांचों युवकों को उत्तराखंड के रानीखेत स्थित कुमाऊ रेजीमेंट का कॉल लेटर भेजकर उन्हें मेडिकल के लिए हल्द्वानी के आहूजा धर्मशाला ले जाया गया और युवकों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

इसके बाद जालसाज ने ज्वाइनिंग लेटर देने की बात कहकर सभी को वापस गांव भेज दिया। नौकरी का इंतजार कर रहे युवकों का कहना है कि एक माह बाद उन सबको एक बार फिर से उत्तराखंड के रानीखेत ले जाया गया जहां पर सभी लोग दो दिन तक एक मंदिर में रहे।

वहां जालसाज नौकरी का झांसा देकर दो दिनों तक सभी को टरकाता रहा। बार बार दौड़ाने पर जब युवकों को शक हुआ तो सभी ने अपने परिवारीजनों को सूचना दी। जब सभी के परिवारीजन उत्तराखंड पहुंचे और युवक पर नौकरी दिलाने का दबाव बनाया तो उसने सभी को धमकाते हुए नौकरी दिलाने से इंकार कर दिया।


जालसाजी का शिकार हुए पांचों युवकों ने बुधवार को बालपुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

बालपुर पुलिस चौकी पर मौजूद प्रशिक्षु दरोगा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed