{"_id":"5ae353cf4f1c1b9b098b6d17","slug":"111524847567-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फेरों के बाद दूल्हे को आई मिर्गी, दुल्हन का शादी से इन्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात फेरों के बाद दूल्हे को आई मिर्गी, दुल्हन का शादी से इन्कार
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेरों के बाद दूल्हे को आई मिर्गी, दुल्हन का शादी से इन्कार
गोंडा । धौरहराघाट गांव में गुरुवार रात एक शादी समारोह में सात फेरे लेने के बाद अचानक दूल्हे का मिर्गी का दौरा पड़ गया। इसको लेकर दूल्हा- दुल्हन के घर वालों के बीच विवाद हो गया।
सूचना पर पहुंची डायल 100 की टीम दोनों पक्षों को थाना तरबगंज ले आई। यहां दुल्हन ने दूल्हे के संग जाने से इन्कार कर दिया। बारात बगैर दुल्हन के वापस लौट गई।
थानाध्यक्ष तरबगंज विजय कुमार पांडेय ने बताया कि थाना तरबगंज क्षेत्र के धौरहरा घाट निवासी बाबूराम चौरसिया की बेटी पूजा की शादी थाना परसपुर क्षेत्र के बरई पुरवा निवासी करिया चौरसिया के बेटे विकास के साथ तय हुई थी।
विज्ञापन
26 अप्रैल को विकास की बारात धौरहराघाट बाबूराम के घर पहुंची तो घरातियों ने बरातियों की आवभगत की। इसके बाद शादी का कार्यक्रम शरू हुआ। दुल्हन-दूल्हे के फेरे के बाद कलावा के दौरान अचानक दूल्हे को मिर्गी आ गई।
यह देखकर दुल्हन पक्ष के लोगों में चर्चा शुरू हो गई। इससे दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच मामला तूल पकड़ता देख किसी ने डायल 100 पर सूचना दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां पंचायत के दौरान दोनों पक्ष शादी तोड़ देने पर राजी हो गए।
इसके बाद बारात बगैर दुल्हन के ही बैरंग वापस लौट गई। थानाध्यक्ष ने बताया दुल्हन के इन्कार करने के बाद दोनों पक्ष इसी बात पर सहमत हो गए। जिससे बारात वापस लौट गई।