{"_id":"59dfa7514f1c1b65548b7281","slug":"111507829585-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेडख़ानी के विरोध पर भंडारे में फेंका हथगोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेडख़ानी के विरोध पर भंडारे में फेंका हथगोला
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोतवाली नगर के मोहल्ला नवीगंज स्थित काली मंदिर में बुधवार को आयोजित भंडारे में कुछ युवकों ने महिलाओं से छेड़खानी की। विरोध करने पर नाराज युवकों ने भंडारे में हथगोला फेंक कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उपद्रव कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इनके अन्य साथी मौके से भाग निकले। इस मामले में भंडारे के आयोजक नवयुवक कमेटी के महेश गुप्ता की तरफ से 11 लोगों को नामजद करते हुए करीब दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़खानी, बलवा, मारपीट व विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला नवीगंज के रहने वाले महेश कुमार गुप्ता के मुताबिक बुधवार को मोहल्ले में स्थित काली मंदिर पर नवयुवक कमेटी की तर फ से भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद थे। महेश ने बताया कि भंडारे में शामिल कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर जब कमेटी के सदस्यों ने विरोध जताया तो युवक मारपीट पर उतारू हो गए और धमकी देते हुए वहां से चले गए। लेकिन कुछ ही देर बाद युवक फिर से भंडारे में आ धमके और हथगोला फेंकना शुरू कर दिया। इससे भंडारे में अफरातफरी मच गई। कमेटी के सदस्यों ने हथगोला फेंककर भाग रहे दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में महेश गुप्ता ने राहुल, शुभम, शिवपूजन, सत्यम, पवन, सूरज, मन्नू, विक्की, शेखर, मुन्ना व शुभम दूबे को नामजद करते हुए दर्जन भर अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।