फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   जीप-डीसीएम में भिडंत 4 की मौत, 8 लोग घायल

जीप-डीसीएम में भिडंत 4 की मौत, 8 लोग घायल

Thu, 20 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जीप-डीसीएम में भिडंत 4 की मौत, 8  लोग घायल
परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र में परसपुर-करनैलगंज मार्ग पर बुधवार की रात सवारियों से भरी एक जीप व डीसीएम में भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के दौरान मोपेड से परसपुर लौट रहे ससुर व दामाद भी डीसीएम से टकरा गए, जिससे चारों तरफ चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान देर रात चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियोें का इलाज किया जा रहा है। डीसीएम का ड्राइवर वाहन में ही फंस गया। जीप चालक के पिता की ओर से परसपुर थाने में डीसीएम चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


सवारियों से भरी एक जीप करनैलगंज से रात में परसपुर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान डीसीएम परसपुर से करनैलगंज की तरफ जा रही थी। इसी बीच रात करीब 10 बजे ककरहा बेलमत्थर गांव के पास जीप व डीसीएम में टक्कर हो गई। हादसे में जीप पर सवार 10 यात्री घायल हो गए। स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के दौरान चार लोगों की हालत गंभीर थी। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चारों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में परसपुर के मलांव गांव की सरस्वती सिंह (40) पत्नी सत्येंद्र सिंह, आंटा के मुन्नू (40) पुत्र गुलाम रसूल, बेलसर गांव के शेखू (24) पुत्र सलीम, करनैलगंज निवासी जीप चालक गोल्डी (20 ) पुत्र सीताराम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा करनैलगंज के फकरे आलम (40) पुत्र अलीहसन, फकरे का 10 वर्षीय बेटा बल्ले, वैश्यपुरवा के रवि सिंह (20) पुत्र ओम प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह (20) पुत्र वीरेेंद्र बहादुर सिंह, पांडे चौरा के राहुल (20) पुत्र बृजेश कुमार, मलांव के सत्येन्द्र सिंह (40) पुत्र वीपी सिंह, रामचरन पुरवा के शमीम (28) पुत्र साबिर घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। रात में हुए इस दर्दनाक हादसे से लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

जीप व डीसीएम के बीच फंसा रहा डीसीएम चालक
डीसीएम चालक नई बस्ती सरोजनीनगर लखनऊ निवासी रामसिंह (48) पुत्र चुन्नीलाल दुर्घटना के बाद काफी देर तक जीप व डीसीएम के बीच में फंसा रहा। काफी देर के बाद पुलिस ने उसे बाहर निकाला। उसे निकालने के लिए पुलिस जेसीबी मंगाने लगी, लेकिन तत्काल जेसीबी मिल नही रही थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने साथ दिया और किसी तरह उसे बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद उछल कर दूर जा गिरा शेखू
मोपेड से ससुर व दामाद करनैलगंज बाजार से घर आंटा लौट रहे थे। हादसे के समय मोपेड भी डीसीएम से जा भिड़ी और शेखू (24) पुत्र सलीम उछल कर दूर जाकर गिरा। उसके ससुर गुलाम रसूल (40) घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, पर वह नहीं मिला। गुरुवार की सुबह फिर से शेखू की खोज शुरू हुई। काफी तलाश के बाद दुर्घटना स्थल के पीछे पानी में शेखू की लाश पड़ी मिली। पूरी रात वह उसी में तड़पता रहा।

घायलों के लिए मोहर्रम जुलूस ने खाली किया रास्ता
कस्बे में बुधवार को आठवीं मोहर्रम का जुलूस रात्रि में निकला हुआ था। जिसमें महिला-पुरुषों की काफी भीड़ थी। झांकियां भी बहुत थीं। इस भीड़ में पैदल चलना मुश्कि हो रहा था। लेकिन दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोहर्रम कमेटी के लोगों ने रास्ता खाली कर घायलों को अस्पताल ले जाने में मदद की। सायरन बजाते पुलिस के वाहनों व एंबुलेंस को भीड़ के बीच रास्ता बना कर कई बार तत्काल निकलवाया, जिससे घायलों को अस्पताल ले जाया गया।


सीएचसी पर मोबाइल की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज
जीप व डीसीएम की भिड़ंत से गंभीर रूप से घायलों का सीएचसी परसपुर के इमरजेंसी रूम में लाकर लिटाया जा रहा था। लेकिन इस कमरे में अंधेरा पसरा हुआ था। पूछने पर बताया गया कि बल्ब फ्यूज हो गया है। घायलों के उपचार के लिए तत्काल मोबाइल की टार्च ऑन की गई और उसी की रोशनी में इलाज शुरू किया गया। समस्या को भांप कर एक व्यक्ति बाजार से वल्ब लेकर आया और फिर उजाला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed