फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   किराना व्यवसायी के घर डकैतों का तांडव

किराना व्यवसायी के घर डकैतों का तांडव

Wed, 20 Sep 2017 10:32 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
किराना व्यवसायी के घर डकैतों का तांडव
व्यापारी दंपती को मरणासन्न कर 50 हजार नकदी व जेवर लूटे
विज्ञापन

किराना व्यवसायी के घर डकैतों का तांडव
ताबड़तोड़ घटनाओं से बदमाशों के सामने बेबस नजर आ रही पुलिस

बालपुर गोंडा। कोतवाली देहात के बजरडिहवा व तरबगंज के परसदा व बरसेडी गांव में डकैती की घटना के पांच दिन के भीतर ही डकैतों ने मंगलवार की रात में कटरा बाजार के बालपुर कस्बे में एक किराना व्यवसायी के घर धावा बोला। असलहों के दम पर घर में घुसे डकैतों ने 50 हजार की नकदी समेत करीब 40 हजार के जेवर व दुकान में रखा अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर व्यवसायी को पत्नी समेत जमकर पीटा और दोनों को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस डकैतों का पता लगाने के नाम पर सिर्फ लकीर पीटती नजर आई। घायल दंपती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाशों के आगे जिले की पुलिसिंग बेबस नजर आ रही है। बदमाश बेखौफ डकैती और लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं और इन ताबड़तोड़ घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है लेकिन इन सबसे बेखबर पुलिस के आला अफसर सो रहे हैं। पांच दिन पहले असलहों से लैस बदमाशों ने कोतवाली देहात के बजरडिहवा व तरबगंज के परसदा व बरसेडी गांव में हुई डकैती की घटना को अभी पांच दिन ही बीते हैं कि मंगलवार की रात में असलहों से लैस बदमाशों ने कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में एक किराना व्यवसायी के दुकान पर धावा बोलकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। बंजरिया गांव के रहने वाले रामेश्वर प्रसाद गांव के बाहर स्थित डा भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय के समीप किराने की दुकान करते हैं। दुकान में ही वह अपने परिवार के साथ रहते भी हैं। रामेश्वर ने बताया कि मंगलवार की आधी रात में असलहोें से लैस छह लोग उनकी दुकान में घुस आए और उन्हे पीटने लगे। शोर सुनकर जब उनकी पत्नी सुदंरी देवी उन्हे बचाने दौड़ी तो बदमाशों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। दोनो को मरणासन्न करने के बाद बदमाशों ने दुकान के भीतर जमकर तांडव किया। दुकान में रखी 50 हजार रुपये की नकदी व पत्नी के पास से करीब 40 हजार रुपये के जेवर नूट लिए। दुकान में रखा सारा सामान इधर उधर बिखेर दिया। दंपति की चीख पुकार सुनकर जब गांव के लोग दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। गांव के लोगों ने ही इस घटना की सूचना डायल 100 पर दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती बदमाश उनकी पकड़ से दूर हो चुके थे। बाद में उन्हे पकड़ने के नाम पर पुलिस सिर्फ लकीर पीटती नजर आई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से गंभीर रूप से घायल किराना व्यवसायी व उसकी पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में घायल व्यवसायी रामेश्वर मिश्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उधर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही डकैती की ताबड़तोड़ घटनाओं से लोगों में दहशत है। अपराधियों के बीच से अपना इकबाल खो चुकी पुलिस से अब आम जनमानस का भरोसा भी टूट रहा है। अपराधी बेहिचक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस के आला अफसर अपना इकबाल बुलंद रखने के लिए अद्धी ब्लेड के आरोपियों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed