फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,wine

शराब माफिया की 35 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

Fri, 06 May 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime,wine
फोटो-2-गोंडा के मनकापुर में गैंगस्टर आरोपी की संपत्ति कुर्क कराते एसडीएम व सीओ। -संवाद - फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। गैंगस्टर में निरुद्ध शराब माफिया अश्वनी जायसवाल की 35 लाखों रुपये की संपत्ति डीएम डॉ. उज्जवल कुमार के आदेश पर गुरुवार की शाम को डुग्गी मुनादी कराते हुए कुर्क की गई। प्रशासन ने मकान को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन

शराब का अवैध कारोबार करने वाले अश्वनी जायसवाल निवासी कटहर बुटहनी मजरा खपरिहवा के खिलाफ वर्ष 2021 में गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इन्हें गैंग लीडर बनाया गया था। इनके साथी गिरजेश सोनी, विजय जायसवाल, संजय जायसवाल, कंवलजीत वालिया, बबलू सिंह को गैंग सदस्य बनाया गया था। सरकार बनाम अश्वनी जायसवाल आदि के मामले में जिला मजिस्ट्रेट डॉ. उज्ज्वल कुमार ने आरोपी सभी लोगों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बीते गुरुवार की शाम एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती, सीओ संजय तलवार व कोतवाल संजय कुमार गुप्ता सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गैंगस्टर व शराब माफिया का 1500 वर्ग फुट में बना पक्का मकान, दुकान कुर्क कर दिया। साथ ही मेसर्स अश्वनी गौ ग्रास इंडिया फीड्स के नाम दुकान चल रही थी उसे भी सील कर दिया गया। प्रशासन के मुताबिक 35 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed