{"_id":"627563a012922225c7231bbe","slug":"crime-wine-gonda-news-lko6293815199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया की 35 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया की 35 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
फोटो-2-गोंडा के मनकापुर में गैंगस्टर आरोपी की संपत्ति कुर्क कराते एसडीएम व सीओ। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर (गोंडा)। गैंगस्टर में निरुद्ध शराब माफिया अश्वनी जायसवाल की 35 लाखों रुपये की संपत्ति डीएम डॉ. उज्जवल कुमार के आदेश पर गुरुवार की शाम को डुग्गी मुनादी कराते हुए कुर्क की गई। प्रशासन ने मकान को भी सील कर दिया है।
शराब का अवैध कारोबार करने वाले अश्वनी जायसवाल निवासी कटहर बुटहनी मजरा खपरिहवा के खिलाफ वर्ष 2021 में गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इन्हें गैंग लीडर बनाया गया था। इनके साथी गिरजेश सोनी, विजय जायसवाल, संजय जायसवाल, कंवलजीत वालिया, बबलू सिंह को गैंग सदस्य बनाया गया था। सरकार बनाम अश्वनी जायसवाल आदि के मामले में जिला मजिस्ट्रेट डॉ. उज्ज्वल कुमार ने आरोपी सभी लोगों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया।
बीते गुरुवार की शाम एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती, सीओ संजय तलवार व कोतवाल संजय कुमार गुप्ता सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गैंगस्टर व शराब माफिया का 1500 वर्ग फुट में बना पक्का मकान, दुकान कुर्क कर दिया। साथ ही मेसर्स अश्वनी गौ ग्रास इंडिया फीड्स के नाम दुकान चल रही थी उसे भी सील कर दिया गया। प्रशासन के मुताबिक 35 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।