{"_id":"630129a4677ee86af90a780b","slug":"crime-vedio-viral-gonda-news-lko6445105107","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रंजिश को लेकर मोहर्रम की सातवीं जुलूस के बाद देररात घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, कोतवाली नगर पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे पीड़ित परिवार डरा व सहमा है। परिवार के मुखिया ने दोबारा हमले के डर से घर छोड़ दिया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के पटेल नगर घोसियान मोहल्ले की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी मोहम्मद असलम ने बताया कि 8 अगस्त को मोहर्रम की सातवीं का जुलूस निकला था। इस दौरान कर्बला के पास उनके मोहल्ले का रहने वाला एक युवक भी गया था। वहां फैजाबाद रोड के रहने वाले कुछ युवकों ने उसे मारापीटा था। इसी बात पर पटेल नगर घोसियाना के रहने वाले करीब सौ से अधिक लोगों ने 8 अगस्त की देररात तकरीबन तीन बजे उसके घर पर हमला बोल दिया। हमलावर घर में घुस आए और उसे लाठी डंडे से मारने लगे। बचाने के लिए जब उसके पति दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें मारापीटा और घर के खर्च के लिए रखे 35 हजार रुपये छीन लिया।
आस-पड़ोस के लोग आए तो हमलावर धमकी देते हुए चले गए। मुन्नी देवी के मुताबिक, उसके पति मोहम्मद असलम हमलावरों की धमकी के डर से घर छोड़कर रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं। बताया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि कोतवाली नगर में तहरीर दी। मगर कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज से मिलकर एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई, लेकिन उसके बाद भी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि मामला फर्जी है। ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है। (संवाद)