{"_id":"638f8872279c67079e2095a7","slug":"crime-report-gonda-gonda-news-lko660614988","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ पर केस
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। थाना क्षैत्र के ग्राम मधईपुर खांडेराय अहिरन पुरवा में रंजिश और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों ने लाठी-डंडा व लोहे की रॉड लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें पांच महिलाओं सहित छह लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम मधईपुर खांडेराय अहिरन पुरवा निवासी नंदकुमार यादव ने बताया कि वह गेहूं की बुआई के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत के लिए निकला था। रंजिश को लेकर पहले से घात लगाए बैठे गांव के चार लोग लाठी-डंडा व लोहे की रॉड लेकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर भी तोड़ डाला। शोर करने पर उसकी माता जनका, बहन व पुत्री प्रतिभा यादव बचाने आई तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से उनपर भी हमला कर दिया। जिससे सभी को चोटें आई हैं।
जान बचाने के लिए वह परिवार के साथ जब घर में छुप गया तो आरोपियों ने ईंट-पत्थर से पथराव शुरू कर दिया। जिससे उसका छप्पर गिर गया। बाहर बंधे मवेशियों को भी चोटें आई हैं। आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। नंदकुमार यादव की तहरीर पर सुरेंद्र कुमार यादव, मोहित यादव, रिंकू यादव व राकेश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष की कृष्णावती पत्नी जीत यादव ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर आरोपी घर पर चढ़ आए। उससे अभद्रता करते हुए लाठी-डंडा से पिटाई कर दी। शोर करने पर बचाने उसकी पुत्री डिंपी यादव पहुंची तो उसकी भी पिटाई कर दी। कृष्णावती की तहरीर पर जय प्रकाश, नंदकुमार, राजू यादव व विजई यादव के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।