Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Maulana accused of rape arrested in Gonda.

Gonda: महिला से दुष्कर्म व बेटे को फांसी पर लटकाने वाला मौलाना गिरफ्तार, लोगों ने बांधकर लात-घूसों से पीटा

Sat, 19 Nov 2022 02:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 02:15 PM IST
सार

गोंडा में महिला को झाड़फूंक का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने और उसके बेटे को फांसी पर लटकाने वाले मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोगों ने उसे बांधकर सड़क पर लात-घूंसों से पीटा।

विज्ञापन
Maulana accused of rape arrested in Gonda.
गोंडा में महिला से दुष्कर्म व उसके बेटे की हत्या के आरोपी मौलवी को पीटते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा शहर की एक कॉलोनी में जिन्न भगाने के लिए झाड़फूंक का झांसा देकर एक मौलवी कई माह तक महिला से दुष्कर्म करता रहा। महिला की नाबालिग बेटी से भी मौलवी ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन


महिला के बेटे ने मौलवी के घर आने का विरोध शुरू कर दिया। इस पर मौलवी ने महिला के बेटे के दोनों हाथ बांधकर उसे फंदे से लटका दिया। घरवाले उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मौलवी के खिलाफ दुष्कर्म, गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार शाम आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 38 साल की महिला को उसके घर के पास रहने वाले मौलवी मोहम्मद जैनुल आबदीन ने जिन्न से निजात दिलाने का झांसा दिया। वह झाड़फूंक के बहाने महिला के घर जाने लगा। आरोप है कि मौलवी कई महीने से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला की 14 साल की बेटी पर भी मौलवी की नजर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह महिला की बेटी को खाना बनाने के बहाने अपने घर ले जाने लगा। वहां उसने महिला की बेटी से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर महिला के 16 साल के बेटे ने मौलवी का विरोध किया। उसने मौलवी को अपने घर आने से मना कर दिया। इससे नाराज मौलवी 12 नवंबर को महिला के घर पहुंचा और उसके बेटे के दोनों हाथ बांधकर उसे फंदे से लटकाकर भाग गया। इसकी जानकारी होने पर घरवाले आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जा रहे थे मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पीड़ित महिला ने सिविल लाइंस पुलिस चौकी पर शिकायत की तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मगर रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इससे मौलवी के हौसले बुलंद हो गए और वह 17 नवंबर को फिर महिला के घर पहुंचा। विरोध पर जबरन भीतर घुसकर अभद्रता व मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौलवी को दबोच लिया और बांधकर लात-घूसाें से जमकर पिटाई की। मगर वह किसी तरह भीड़ के चंगुल से निकलकर भाग गया।

लापरवाही की हद : पांच दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आशाराम बापू आश्रम में किशोरी की हत्या व कार में शव मिलने के मामले में एसपी व तत्कालीन नगर कोतवाल पंकज सिंह को चंद दिनों पहले ही हाईकोर्ट ने तलब किया था। इस मामले में लापरवाही पर तत्कालीन कोतवाल पंकज सिंह को सस्पेंड भी कर दिया गया। इसके बावजूद नगर कोतवाली पुलिस की लापरवाही नहीं कम हो रही है।

हाल ये है कि महिला से दुष्कर्म, बेटे को फंदे से लटकाकर मार डालने व नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास जैसे गंभीर मामले में भी नगर कोतवाली पुलिस ने पांच दिन तक रिपोर्ट ही नहीं दर्ज की। मामले में एसपी से शिकायत के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मौलवी मोहम्मद जैनुल आबदीन के खिलाफ शुक्रवार को पीड़ित महिला की तहरीर पर दुष्कर्म, गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।


कड़ी कार्रवाई होगी
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर का कहना है कि मौलवी की करतूत शर्मनाक है। शिकायत मिलते ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार शाम आरोपी मौलवी मोहम्मद जैनुल आबदीन को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed