{"_id":"63937eda69e0cc6e615bc13d","slug":"crime-gonda-tower-gonda-news-lko6610857186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: योगी-मोदी से मिलने की जिद लेकर टॉवर पर चढ़ गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: योगी-मोदी से मिलने की जिद लेकर टॉवर पर चढ़ गया युवक
विज्ञापन
फोटो-20-गोंडा के ऐली परसौली में युवक को ले जाती पुलिस। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की रट लगाते हुए ऐली परसौली में शुक्रवार शाम तकरीबन 4 बजे नशे में धुत एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने किसी तरह उसे टॉवर से उतारा।
थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि ऐली परसौली गांव का रहने वाला मुन्ना सिंह 22 शुक्रवार शाम तकरीबन 4 बजे शराब के नशे में योगी-मोदी से मिलने की रट लगाते हुए ऐली परसौली गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। गांव के लोग एकत्र हो गए। उसे नीचे उतरने के लिए लोग मान मनौव्वल करते रहे। वह अड़ा रहा कि जब तक योगी का हेलीकॉप्टर नहीं उतरेगा तब तक नीचे नहीं उतरेगा। युवक ने पुलिस हेल्पलाइन पर टॉवर पर चढ़ने की सूचना दे दी।
सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने का प्रयास करने लगी, लेकिन नहीं माना। बताया कि एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान मुन्ना के मोबाइल फोन पर अवध केसरी सेना प्रमुख नीरज सिंह का फोन आया। उन्होंने योगी से मिलवाने का आश्वासन देते हुए उससे नीचे उतरने की अपील की, तब जाकर वह नीचे उतरा। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।