फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

एसबीआई के मुख्य प्रबंधक समेत तीन लोगों पर केस

Fri, 24 Jun 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
गोंडा। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा की सहायक प्रबंधक के आत्महत्या मामले में गुरुवार को एसबीआई के मुख्य प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रजापतिपुरम जानकी नगर के रहने वाले अनमोल पांडेय ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बहन की शादी न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी के रहने वाले कृष्ण कुमार शुक्ल के बेटे निखिलेश शुक्ल उर्फ सूरज से हुई थी। उसकी बहन रिचा पांडेय (29) भारतीय स्टेट बैँक की मुख्य शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थी। अनमोल का आरोप है कि उसकी बहन ने एसबीआई के मुख्य प्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह, यामिका चौरसिया और उसके पिता राकेश चौरसिया की प्रताड़ना से तंग आकर 22 जून की सुबह घर के एक कमरे में छत के हुक से फंदे के सहारे लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

सहायक प्रबंधक के भाई के मुताबिक, बहन का लिखा एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने एसबीआई के मुख्य प्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह, यामिका चौरसिया व उसके पिता राकेश चौरसिया को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि एसबीआई के मुख्य प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed