{"_id":"62b20ae05ab60459f909fda4","slug":"crime-gonda-news-lko6362184149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में लहराया असलहा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में लहराया असलहा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
फोटो-24-गोंडा में तरबगंज के खोजनपुर परियांवा गांव में असलहे की छीनाझपटी करते लोगों का सोशल मीडिया ?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरबगंज (गोंडा)। जमीन विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के खोजनपुर परियांवा में अवैध असलहा लहराने व फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि गांव के निवासी रमेश और दिनेश आबादी की जमीन पर पक्का निर्माण कर रहे थे। गांव के निवासी गोविंद शरण जायसवाल ने निर्माण को रोकने का प्रयास किया। कहासुनी में विवाद बढ़ गया और गोविंद शरण अवैध असलहा लहराते हुए धमकाने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आबादी की जमीन पर निर्माण कर रहे लोगों के परिजनों के अनुसार असलहे से फायरिंग की गई जिससे वहां भगदड़ मच गयी।
प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि आबादी की जमीन में अमरूद के पेड़ को काटने के लिए विवाद हुआ है। अवैध असलहा रखने व प्रदर्शन करने के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। अन्य आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।