{"_id":"62361aea1a3e110979562b61","slug":"crime-gonda-news-lko6222646177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने प्रधान की पत्नी को घर में घुसकर पीटा, तोड़फोड़ के साथ की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने प्रधान की पत्नी को घर में घुसकर पीटा, तोड़फोड़ के साथ की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बूढ़ादेवर के प्रधान के घर में करीब दर्जनभर लोग घुसकर उनकी पत्नी को मारने-पीटने के बाद तोड़फोड़ की। इस दौरान फायरिंग भी की गई। दबंगों ने प्रधान को जान से मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर प्रधान की पत्नी ने नगर कोतवाली में दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ादेवर गांव निवासी व ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप उर्फ दीपू यादव की पत्नी संध्या यादव ने कोतवाली में तहरीर दी है। होली के दिन शाम को तीन बजे से छह बजे के बीच में उसके गांव के एक दबंग सहित एक दर्जन लोग उसके घर में घुस आए। वह घर में अकेली थी। उसका बच्चा उसके साथ में था। लोगों के हाथ में लाठी-डंडा था। उक्त लोगों ने उससे मारा पीटा और तोड़फोड़ की। बाइक भी तोड़ डाली। घर में फायरिंग की गई। एक अन्य घटना में कटरा बाजार थाना क्षेत्र के माधवपुर देवा पसिया पुलिस चौकी के पास शुक्रवार को होली खेलने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने डीजे लगाकर होली खेलते हुए दूसरे पक्ष के घर के सामने खड़े होकर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया था। इसी बात पर दूसरे पक्ष ने अपत्ति जताई।
दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी डंडा व धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में देवा पसिया निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता व पंकज गुप्ता घायल हुए व कई अन्य लोगों को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि दो पक्षों में होली खेलने को लेकर विवाद हुआ था। यशवंत लाल पुत्र जानकी प्रसाद की तहरीर पर भगवान प्रसाद उर्फ नन्हे, ननकू उर्फ कृष्ण कुमार, संदीप, बबलू व सुनील कुमार के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के गंगा पड़री गांव के निवासी ननकन उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र नान्हू को होली खेलने के दौरान चाकू मारकर घायल कर दिया गया। ननकन ने बताया कि गांव में सब लोग होली खेल रहे थे। तभी उस पर हमला करके घायल कर दिया गया। घटना की तहरीर थाने पर दी गई है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के गांधीनगर निवासी राहुल पुत्र हरिश्चन्द्र को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने बताया कि दूसरे से झगड़ा हो रहा था तभी वह बीच बचाव कराने गए थे। मामला शांत हो गया, लेकिन उसके कुछ देर बाद आधा दर्जन से अधिक लोग घर पहुंचे और मारने पीटने लगे। थाना खरगूपुर के भटपी निवासी कन्हैया लाल की दबंगों ने पिटाई कर दी। परिजनों ने बताया कि गोकरन शिवाला पर होली का सामान खरीदने गए थे वहीं पर एक दबंग शराब पीने के लिए रुपया मांगने लगा। मना करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। घटना की सूचना थाने पर दी गई है।