फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

जीआरपी के अभियान में पकड़े गए तीन आरोपी, चार मोबाइल व 4360 रुपये बरामद

Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
गोंडा। राजकीय रेलवे पुलिस गोरखपुर अनुभाग के पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह के निर्देश पर ट्रेनों व स्टेशन पर अभियान चलाया गया। इसके तहत 48 घंटे में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन व 4360 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस गोरखपुर अनुभाग ने पूरे सेक्शन में अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी के मद्देनजर जीआरपी के कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने अपने सहयोगियों के साथ ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें तीन चोरों को गिफ्तार किया गया। जीआरपी कोतवाल के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति शातिर अपराधी हैं। यह लोग ट्रेनों में यात्रियों के बैग, मोबाइल को चुराने का काम करते हैं।
विज्ञापन

जीआरपी के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति का नाम भीम साहनी निवासी जनपद गोरखपुर है। इसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। दूसरा व्यक्ति आकाश गुप्ता निवासी तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के पास से दो मोबाइल और तीसरे आरोपी इफान अली निवासी गोंडा के पास से एक मोबाइल और 4360 रुपये बरामद हुए। जीआरपी कोतवाल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed