फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

चोरी की सूचना पर डेढ़ घंटे बाद पहुंची डायल 112

Thu, 30 Sep 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
धानेपुर (गोंडा)। आपराधिक वारदातों की सूचना मिलने पर महज कुछ मिनटों में घटनास्थल पर पहुंचने का दावा करने वाली डायल 112 पुलिस की उसकी कार्यशैली ने हवा निकाल दी है। चोरी की वारदात की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम न सिर्फ डेढ़ घंटे की देरी से घटनास्थल पर पहुंची बल्कि टीम के सिपाही व दीवान ने खुद के पड़ताल पर ध्यान देने के बजाय ग्रामीणों को ही सलाह दे डाली कि चोर की सूचना मिले तो बताना। चोरी की वारदात के बाद ग्रामीण अब पुलिस की इस सलाह से हक्के बक्के हैं। ग्राम प्रधान की तरफ से धानेपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

वारदात धानेपुर थाना क्षेत्र के जोतिया गांव की है। बुधवार की रात चोरों ने गांव के बाहर बने प्राथमिक विद्यालय व निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय पर धावा बोला। शौचालय में लगा पानी का टुल्लू पंप व सिंक समेत करीब 20 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। एक दिन पहले ही यह सामान ग्राम प्रधान ने रखवाया था और उसे टॉयलेट में लगाया जाना था। सुबह ग्रामीणों ने ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप मिश्रा को दी और करीब 5.30 बजे डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया गया। करीब डेढ घंटे के इंतजार के बाद डायल 112 की पीआरवी 866 पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों ने जब पुलिस को एक संदिग्ध का नाम बताया तो पुलिस टीम के सिपाही व दीवान ने कहा कि उनके पास कोई मशीन नहीं है कि वह चोर को पहचान लेंगे। अगर किसी को चोर का पता चले तो बताना। पुलिस के इस रवैये पर शिकायत कर रहे ग्रामीण हक्का बक्का हैं।
विज्ञापन

जोतिया गांव में जिस जगह पर चोरी की यह वारदात हुई है वहां से चंद कदम की दूरी पर सियाराम पेट्रोल पंप है। इसी पेट्रोल पंप पर पुलिस की डायल 112 टीम का स्टे प्वाइंट हैं। ज्यादातर समय पुलिस इसी प्वाइंट पर मौजूद रहती है। सूचना के समय पुलिस सुबह इस प्वाइंट पर मौजूद भी थी। लेकिन महज दो सौ मीटर की दूरी तय करने में पुलिस टीम को डेढ़ घंटे लग गए। ग्राम प्रधान की तरफ से इस घटना की तहरीर धानेपुर थाने में दी गई है। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चोर को 10 हजार लेकर छोड़ने की चर्चा
धानेपुर। धानेपुर थाने पर तैनात पुलिसकर्मी इस समय अपने कारनामों को लेकर चर्चा में हैं, पुलिस महकमे की किरकिरी करा रहे हैं। थाने के एक सिपाही पर एक बाइक चोर से 10 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ देने का आरोप है। चोरी की बाइक को थाने में लावारिस दाखिल कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिन पहले थाने के एक सिपाही ने लालापुरवा गांव से एक चोर को बाइक समेत पकड़ा था। चोर के पकड़ने के दौरान सिपाही गड्ढे में गिर गया था और उसे चोट भी आई थी। बावजूद इसके उसने चोर से 10 हजार लेकर उसे छोड़ दिया और चोरी की बाइक को थाने में लावारिस बताकर दाखिल करा दिया। चंगुल से छूटने के बाद बाइक चोर अब खुद ही 10 हजार देकर बच निकलने का ढिंढोरा पीट रहा है। इसको लेकर भी लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed