फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,gonda,insult

Gonda News: हथियारों से लैस दबंगों ने किया हमला, महिलाओं से छेड़खानी

Fri, 25 Nov 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime,gonda,insult
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात धारदार हथियार से लैस दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी की। चेन व मंगलसूत्र छीन ले गए। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपियों ने हमला बोल दिया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र बेलसर पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गुरुवार रात तकरीबन 9 बजे अपने खेत में लगी मशीन व फसल की रखवाली करने गया था। इस बीच घर में सिर्फ महिलाएं मौजूद थीं। मौका देखकर दबंगों ने धारदार हथियार के साथ हमला बोल दिया और महिलाओं के साथ छीना झपटी के साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन

शोर सुनकर जब वह लोग घर पहुंचे तो दबंगों ने धारदार हथियारों से उनपर भी हमला बोल दिया। दबंगों की पिटाई से 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेलसर पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि दबंग आएदिन धमकी देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भूपेंद्र प्रताप सिंह, अतुल मिश्रा, राजन सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह व डिंपल सिंह सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी के साथ आरोपी युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, और पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed