Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,arrest,gonda

47 लाख के जेवर साथ दो लोग गिरफ्तार

Sat, 19 Nov 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime,arrest,gonda
फोटो-20-गोंडा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते सीओ। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। नगर कोतवाली के रानी बाजार के एक व्यापारी के घर से 47 लाख रुपये का जेवर चोरी के मामले का पुलिस ने 10 घंटे में खुलासा किया है। नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की सूचना पर महज 10 घंटे में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करके चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया। जिसमें 47 लाख रुपये के जेवर आदि को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

रानी बाजार मोहल्ले के रहने वाले श्रवण कुमार गुप्ता ने शनिवार को नगर कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर घर में रखा लाखों रुपये का जेवर चुरा लिया था। सूचना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसओजी टीम ने दो आरोपियों अभय कुमार गुप्ता निवासी रानी बाजार व अखिलेश तिवारी निवासी मोहल्ला सुभाष नगर कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी गए सभी जेवर बरामद किए हैं। बरामद जेवर में छह हार, दो कंगन, चेन, 18 झुमका, हाथ फूल, लॉकेट, मंगलसूत्र, मांग टीका समेत अन्य जेवर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बरामद जेवर की कीमत तकरीबन 47 लाख रुपये है। खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राकेश कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बड़गांव प्रतीक पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed