फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,arrest,gonda,blackmail

ब्लैकमेल कर धनउगाही करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Nov 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime,arrest,gonda,blackmail
गोंडा। सचिवालय कर्मी बताकर लोगों को ब्लैकमेल कर धन उगाही करने के आरोपी को एसटीएफ ने रोडवेज बस स्टाप के पास से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ टीम ने परसपुर थाने के सकरौर गांव के कमल नयन पांडेय को गिरफ्तार कर उसके पास से आधार कार्ड, नकदी और मोबाइल बरामद किया है। नगर कोतवाली में केस दर्ज कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कमल नयन पांडेय काफी दिनों से राजधानी लखनऊ व उसके आस-पास के जनपदों में स्वयं को कभी सचिवालय का अधिकारी कभी न्यूज चैनलों का पत्रकार बताकर लोगों पर ठगी करता था। एसटीएफ लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने जांच शुरू की तो पता चला कि गोंडा के आस पास के क्षेत्र में व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से डरा-धमकाकर ठगी कर रहा है। उन्होंने उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम गोंडा भेजा। बुधवार को टीम ने बस स्टाप से युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि कमल नयन से पूछताछ में पता चला कि ग्रामसभा अचरामऊ, बक्शी का तालाब, जनपद लखनऊ के पूर्व प्रधान वीरेन्द्र यादव के मोबाइल पर फोन करके अपने आप को पहली बार सचिवालय का अधिकारी बताकर व दूसरी बार एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर रुपये मांगे थे। बताया कि साल 2019 में आरोपित के विरूद्व थाना कोतवाली नगर गोंडा में धमका कर पैसे मांगे जाने का केस दर्ज है। जिसमें उसने स्वयं को उपजिलाधिकारी सदर का स्टेनो बताकर डॉ. मिन्हाज अहमद से 40 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed