फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,Action,dm meeting,nawabganj gonda

दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग तेज

Sun, 18 Sep 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime,Action,dm meeting,nawabganj gonda
गोंडा में डीएम से उनके आवास पर बात करते देवनरायन के परिजन। -संवाद - फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज पुलिस की हिरासत में संविदा लाइनमैन माझा राठ के देवनरायन यादव उर्फ देवा की मौत मामले में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग तेज हो गई है। परिजनों ने मंडलायुक्त से भेंट कर आरोपितों की गिरफ्तारी और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शनिवार को पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक रमापति शास्त्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भी यही मांग की है। उन्होंने आर्थिक सहायता दिए जाने की भी सिफारिश की है। जिससे दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को बल मिला है। बात दें कि दोबारा पोस्टमार्टम सेना के अस्पताल में कराने की मांग मृतक के भाई ने पहले दिन की थी।
विज्ञापन

माझा राठ गांव के राम बचन यादव (मृतक के पिता) ने शनिवार को देवी पाटन मंडल के कमिश्नर एमपी अग्रवाल से मुलाकात कर कहा कि जैतपुर माझा में झोलाछाप की हुई हत्या के मामले में पूछताछ के लिए एसओ तेज प्रताप सिंह ने उसके बेटे देव नरायन यादव को थाने पर बुलाया था। प्रधान राधेश्याम यादव के साथ हम बेटे को लेकर थाने पर गए, वहां हम लोगों के सामने बेटे को बुरी तरह मारने पीटा जाने लगा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। कहा, पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। जिलाधिकारी तथा पुलिस कप्तान ने 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। बेटे का पोस्टमार्टम भी प्रशासन के दबाव में करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हम सभी संतुष्ट नहीं हैं। बेटे का पोस्टमार्टम किसी अन्य जिले के डॉक्टरों के पैनल से कराया जाए। वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने सीएम को भेजे पत्र, बताया पूरा मामला
पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री ने बिजली विभाग के संविदा कर्मी देवा नारायन यादव उर्फ देवा की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरा मामला बताया। पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा तथा आरोपी पुलिस कर्मियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पूरी जानकारी देते हुए कहा कि घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। आरोपितों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। इसके अलावा परिजनों की ओर से दोबारा पोस्टमार्टम किसी अन्य जिले से कराने की मांग की जा रही है। मांग किया है कि परिजनों की मांग के अनुसार कार्रवाई की जाए। परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोश बरकरार, गांव में जाने से कतरा रही है पुलिस
पुलिस हिरासत में बिजली विभाग के संविदा कर्मी की हुई मौत के तीसरे दिन भी माझा राठ गांव में लोगों का पुलिस के प्रति आक्रोश बना रहा। शनिवार को भी स्थानीय लोगों ने देवा के परिजनों से मिल कर सांत्वना दी।
मृतक देवा के सैनिक भाई राम नरायन ने जिलाधिकारी से भेंट करके अपनी बात कहने की बात कही है। सीओ संसार सिंह राठी पूरे दिन थाने पर रह कर स्थिति की जानकारी लेते रहे। हालांकि पुलिस का कोई भी अधिकारी माझा राठ गांव में पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। कोतवाल तेज प्रताप सिंह के फरारी की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।
मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को मिले नौकरी
मृतक देव नरायन यादव के पिता राम बचन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर 50 लाख रुपये मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। राम बचन ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि देवा नरायन उसका कमाऊ पुत्र था, उसी के कमाई से उसकी जीविका चलती थी। उसकी हत्या के बाद परिवार का कमाऊ व्यक्ति चला गया है। इसलिए हमारी स्थिति को देखते हुए पचास लाख रुपये मुआवजा के साथ में परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाय।

डीएम से मिले देवा के पिता व भाई
गोंडा। पुलिस हिरासत में संविदा लाइनमैन देवनरायन यादव उर्फ देवा की मौत के मामले में पिता रामबचन व सेना में तैनात भाई रामनरायन यादव ने सपा नेता सूरज सिंह के साथ जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार से मुलाकात की। परिजनों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी करने, आरोपी पुलिस वालों पर इनाम घोषित करने, दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग उठाई। सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि डीएम व एसपी ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। कहा कि देवा की मौत मामले में दर्ज मुकदमे में जांच के क्रम में दस और आरोपियों के नाम शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed