{"_id":"6a11e7f5d908be0a960150cd","slug":"created-awareness-about-conservation-of-aquatic-life-gonda-news-c-100-1-gon1020-158937-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जलीय जीवों के संरक्षण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जलीय जीवों के संरक्षण के प्रति किया जागरूक
Sat, 23 May 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 23 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज स्थित सरयू नदी के किनारे कछुआ दिवस पर लोगों को संबोधित करते डीएफओ। स्रोत: विभाग
करनैलगंज। विश्व कछुआ दिवस पर शनिवार को सरयू नदी के तट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। वन विभाग गोंडा, टीएसए फाउंडेशन इंडिया और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत सरयू घाटों की साफ-सफाई की गई। लोगों को नदी तथा जलीय जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली और पोस्टर विमोचन के माध्यम से सरयू नदी में पाई जाने वाली कछुओं की प्रजातियों के संरक्षण का संदेश दिया गया। सरयू स्वच्छता अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी ने कहा कि नदियों को स्वच्छ बनाए रखने में कछुओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना सरयू जैसी पवित्र नदियों का संरक्षण संभव नहीं है।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार राम प्रताप पांडेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी सुदर्शन कुमार, जिला परियोजना अधिकारी अंकिता सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी वंदना दुबे, श्रीपर्णा दत्ता, हर्षित सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी, स्वयंसेवक व ग्रामीण मौजूद रहे।