फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cracks in the track, Barauni-Gwalior Express stood for two and a half hours

ट्रैक में दरार, पौने दो घंटे खड़ी रही बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस

Thu, 06 Feb 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cracks in the track, Barauni-Gwalior Express stood for two and a half hours
गोंडा के मसकनवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक में खराबी आ जाने के कारण स्टेशन पर खडी ट्रेन। - फोटो : GONDA
मसकनवा (गोंडा)। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के पास अप लाइन की पटरी चटकने से गुरुवार को ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। सुबह लगभग 6 बजकर 55 मिनट पर मसकनवा रेलवे स्टेशन के पश्चिम यार्ड के पास रेलवे ट्रैक में क्रैक आने की सूचना मिली। इसकी सूचना तुरंत ही स्टेशन मास्टर को दी गई। जिससे बरौनी ग्वालियर ट्रेन को मसकनवा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। वहीं गोरखपुर से आ रही इंटरसिंटी एक्सप्रेस को भी रोका गया। बाद में ट्रैक के ठीक हो जाने के बाद दोनो ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह मसकनवा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर अचानक सिग्नल रेड होने से ट्रैक को चेक किया गया तो पता चला कि अप लाइन की ट्रैक में क्रैक है। गोरखपुर की ओर से आ रही बरौनी-ग्वालियर को रोककर इंजीनियरिंग टीम को सूचना दी गई। ट्रैक ठीक होने के बाद लगभग 1 घंटा 40 मिनट बाद बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस को रवाना किया गया। वहीं गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को 30 मिनट तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक पीपी वर्मा ने बताया की ट्रैक में गड़बड़ी की वजह से सिंग्नल लाल हो गया। सूचना मिलने पर सिगनल विभाग के कर्मियों ने पहुंचकर मरम्मत का कार्य शुरू किया। ट्रेनों को कासन के माध्यम से 30 किमी के स्पीड से चलाया गया। सहायक मंडलीय अभियंता विवेक नंदन ने बताया की रेल लाइन काफी पुरानी हो गयी है। रिन्यूवल के लिये टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed