फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Crack in the roof from lightening, girl scorch

बिजली गिरने से छत में दरार, बालिका झुलसी

Wed, 26 Jun 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Crack in the roof from lightening, girl scorch
26जीडीएपी17-गोंडा के मंगुरा बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से टूटी छत - फोटो : GONDA
मंगुरा बाजार (गोंडा)। विकास खंड बेलसर की ग्राम पंचायत सिंहपुर के विजय नगर कस्बे में मंगलवार की देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक बालिका झुलस गई। गनीमत रहा कि आकाशीय बिजली मकान की छत पर गिरी जिससे छत में भी दरार आ गई और आंगन में खड़ी बालिका उसकी चपेट में आ गई। बालिका को अस्पताल में भार्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम बारिश के साथ तेज गरज व बिजली कड़कने की आवाज आई। तेज आवाज आने से लोगों ने अपने कान बंद क र लिए और घरों के सारे बिजली के उपकरण अचानक जल गए। लोगों को समझ में तब आया जब घर में खेल रही बच्ची बेेहोश हो गई। परिवार के मुखिया दीनानाथ दूबे ने बताया कि अचानक एक लाल तीर जैसी चीज उनके मकान पर गिरा और तेज धमाका जैसा प्रतीत हुआ।
विज्ञापन

इससे मकान के अंदर बिजली के उपकरण जलने लगे। बल्ब व कुछ उपकरण टूट कर जमीन पर बिखर गये। बताया कि जिस स्थान पर बिजली गिरी वहां की छत टूट गयी। कमरे के अन्दर उसकी बेटी कल्पना (8) के ऊपर चिन्गारी गिरने से वह भी झुलस गई। वहीं बाजार के जगन्नाथ दूबे, हनुमान गुप्ता, ननकऊ मोदनवाल, गौतम मिश्रा, साहेब नाऊ के भी बिजली उपकरण जल गये। विद्युत उपकेन्द्र शुक्लगंज के लाइन मैन गुरू प्रसाद ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से लोगों के घरों के अन्दर लगे उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। बिजली विभाग को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पूर्व की भांति आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed