फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cow smuggler with a reward of Rs 50,000 arrested

Gonda News: पकड़ा गया 50 हजार का इनामी गो तस्कर

Sat, 31 Jan 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 31 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Cow smuggler with a reward of Rs 50,000 arrested
गोंडा। एसटीएफ लखनऊ व कोतवाली करनैलगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी मो. अबू हंजाला उर्फ सादिक निवासी ग्राम पटाइला थाना खुटहन, जौनपुर को गिरफ्तार किया है। उस पर गाे तस्करी का आरोप है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 12 जनवरी को करनैलगंज जहांगिरवा क्रॉसिंग के पास पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, जो अनियंत्रित होकर पलट गया। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक व अन्य लोग फरार हो गए थे। तलाशी लेने पर ट्रक से रस्सियों से बंधे 19 गोवंश मिले। इनमें 14 जीवित और 05 मृत थे। विवेचना के दौरान इस मामले में मो. अबू हंजाला उर्फ सादिक की संलिप्तता सामने आई थी, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

शनिवार को एसटीएफ और कोतवाली करनैलगंज की संयुक्त टीम ने उसे कठौवा पुल मोहम्मदपुर गढवार के पास से गिरफ्तार किया। है। गिरफ्तार आरोपी मो. अबू हंजाला उर्फ सादिक का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध अयोध्या और गोंडा जनपदों में चोरी, लूट, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम सहित कई धाराओं में कुल सात प्राथमिकी दर्ज हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed