फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cousin arrested in murder case, sent to jail

हत्या के मामले में चचेरा भाई गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thu, 18 Jun 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Cousin arrested in murder case, sent to jail
मनकापुर (गोंडा)। सीओ मनकापुर ने गुरुवार को छपिया में हुई हत्या का खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्त को जेल भेजा है। सीओ मनकापुर राम भवन यादव ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार की सुबह थाना छपिया क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में आम का छोटा पेड़ काटने के विवाद में राघवेंद्र तिवारी पुत्र शिव प्रसाद तिवारी ने अपने चचेरे भाई महेश तिवारी(45) पुत्र भगौती प्रसाद तिवारी को कुल्हाड़ी से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे विकास तिवारी ने अपने चाचा राघवेंद्र तिवारी के खिलाफ छपिया थाना में हत्या का केस दर्ज कराया था। इस मामले में छपिया थानाध्यक्ष संजय तोमर ने तत्परता दिखाते हुए उप निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार राय, हमराही कांस्टेबल अजय निषाद, नागेंद्र,चेतन पांडेय, अमन कुमार, वृजेश मद्देशिया, दीपक कुमार, रामू सिंह, प्रिंस पटेल के साथ बुधवार की शाम को ही घेराबंदी करके अभियुक्त राघवेंद्र तिवारी को भिखारी पुर गांव के पास मगरू के गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed