फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Court closed after getting corona infected

दो दिन के लिए कोर्ट सील, 1 हजार से अधिक मुकदमें फंसे

Tue, 22 Sep 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Court closed after getting corona infected
गोंडा। कोरोना वायरस के संक्रमण से जिले के कई विभाग प्रभावित हो रहे हैं। सोमवार को जनपद न्यायालय में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद अब जनपद न्यायालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। गुरुवार से फिर से कोर्ट का संचालन होगा। इसका आदेश जिला जज संजय शंकर पांडेय की ओर से जारी किया गया है। अनुमान है कि इसके चलते लगभग एक हजार मुकदमे प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

इन दो दिनों में होने वाले मुकदमों की सुनवाई को एक महीने के लिए टाल दिया गया है। अब इनकी सुनवाई 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को होगी। रोजाना सभी न्यायालय को मिला लिया जाये तो लगभग 500 मुकदमों की सुनवाई की जाती है। ऐसे में दो दिन कोर्ट बंद होने से लगभग एक हजार से अधिक वादों की सुनवाई प्रभावित होगी। माना जा रहा है कि इनमें लगभग 100 से अधिक मुकदमे ऐसे भी हैं कि जिनकी सुनवाई लगभग पूरी हो चुकी है और निर्णय सुनाया जाना था।
विज्ञापन

जरूरी केसों की होगी सुनवाई
दो दिन के लिए बंद किये गये कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कुछ विशेष अदालतों के मुकदमों की सुनवाई की जाएगी। इनमें वहीं मुकदमे शामिल होंगे जिनकी सुनवाई में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोई परेशानी न हो। कुछ दिन पूर्व भी कोर्ट में एक कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद कोर्ट को एक दिन के लिए बंद किया गया था। उसकी भी सुनवाई अक्टूबर महीने में की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed