फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   couple died due to collision with ambulance

Gonda News: एंबुलेंस की टक्कर से दंपती की मौत

Sun, 21 May 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
couple died due to collision with ambulance
गोंडा में रमाकांत तिवारी व ऊषा तिवारी की फाइल फोटो
गोंडा। करनैलगंज में सरयू नदी के कटरा घाट पर महामृत्युंजय जाप कराने जा रहे बाइक सवार दंपती को रविवार सुबह एंबुलेंस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति ने इलाज के दौरान गोंडा जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सर्वांगपुर निवासी रमाकांत तिवारी (50) रविवार सुबह पत्नी ऊषा तिवारी (48) के साथ सरयू के कटरा घाट पर महामृत्युंजय जाप और पूजापाठ कराने जा रहे थे। तभी करनैलगंज में गोंडा हाईवे पर पिपरी के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऊषा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रमाकांत तिवारी को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. सौम्या ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रमाकांत की भी मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे का शिकार दंपती हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक के रिश्तेदार पारा गांव निवासी हृदय नारायन मिश्र अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हुई, वह गुजरात से गोंडा आई थी। गोंडा के एक व्यक्ति की गुजरात में मौत हो गई थी। ये एबुलेंस उसी का शव लेकर गोंडा आई थी। सोमवार सुबह शव यहां पहुंचाने के बाद एंबुलेंस लखनऊ की तरफ जा रही थी। तभी गोंडा-लखनऊ मार्ग पर ग्राम पिपरी के पास एंबुलेंस से हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि न सिर्फ बाइक के परखच्चे उड़ गए बल्कि एंबुलेंस का हुलिया ही बिगड़ गया।रमाकांत और ऊषा का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रमाकांत की बेटी बोली- हे भगवान! यह क्या हो गया। माता-पिता तो पुनीत कार्य करने के लिए घर से निकले थे और क्या हो गया। हम भाई-बहनों के ऊपर से माता-पिता की छत्र-छाया ही छीन ली। हम लोग अनाथ हो गए...। सर्वांगपुर गांव के प्रधान उमापति त्रिपाठी ने बताया कि रमाकांत परिवार सहित लुधियाना में रहते थे। वहां कपड़े का व्यवसाय करते थे। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पांच दिन पहले ही गांव आए थे। उनके दो बेटे हैं। बड़े योगेश और छोटे नागेश तिवारी हैं। दो बेटियां हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा पढ़ाई के लिए बाहर रहता है। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed