फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Corona positive cook and two daughters

कोरोना पॉजिटिवनिकली रसोइया व दो बेटियां

Wed, 30 Sep 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corona positive cook and two daughters
गोंडा। कोरोना के संक्रमण के चलते सरकारी कार्यों पर व्यापक असर पड़ रहा है। मंगलवार को एआरटीओ और करनैलगंज तहसील के एसडीएम कोरोना संक्रमित पाये गये थे। ऐसे में बुधवार को आरटीओ दफ्तर और करनैलगंज तहसील का कार्य प्रभावित रहा। बताया महीने के आखिरी दिन क्लोजिंग का कार्य भी दोनों जगहों पर प्रभावित हुआ। दफ्तरों को सेनीटाइज कराया गया और साफ-सफाई कराई गई। कोविड प्रोटोकाल के तहत आरटीओ कार्यालय और तहसील कार्यालय को एक दिन के लिए सील कर दिया गया था। बुधवार को एआरटीओ दफ्तर में संभागीय निरीक्षक संजय कुमार की अगुवाई में सेनीटाइजेशन का कार्य कराया गया।
विज्ञापन

कार्यालीय सील फिर रहे मौजूद
बुुधवार को कोविड प्रोटोकाल के तहत आरटीओ दफ्तर को सील कर दिया गया था। पूरे दफ्तर को सेनीटाइज कराया गया। सेनीटाइजेशन के लिए आरआई संजय कुमार को लगाया गया था। लेकिन कार्यालय सील होने के बाद भी कुछ लोग कार्यालय पहुंचे जिनकी ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि लेखाकार का कमरा भी खुला रहा और वो कार्यालय में मौजूद रहे। ऐसे में कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया। इस बारे में जब आरआई संजय कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बहराइच के एआरटीओ संभालेंगे चार्ज
गोंडा के एआरटीओ के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद आरटीओ प्रशासन सुरेंद्र कुमार ने कार्यालय का कार्य न प्रभावित हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। गोंडा में प्रशासनिक कार्यों के निपटारे के लिए बहराइच के एआरटीओ प्रशासन वीरेन्द्र सिंह को गोंडा का भी चार्ज दिया है। आरटीओ ने कहा कि एक दिन छोड़कर वो बहराइच और गोंडा का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोइयां और उसकी दो बेटियां कोरोना संक्रमित
बेलसर (गोंडा)। प्राथमिक विद्यालय बकियापुर में रसोइया व उनकी दो बेटियां निकली करोना पॉजिटिव ,विद्यालय के सभी स्टाफ हुए होम आइसोलेट,तीन दिन तक विद्यालय बंद रहेगा। विकास खंड बेलसर के प्राथमिक विद्यालय बकियापुर के प्रधानाध्यपक जयवीर सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को पत्र भेजकर कहा है कि उनके विद्यालय में तैनात रसोइया व उनकी दो बेटी करोना पॉजिटिव पाई गई है। जबकि रसोइया पूरे स्टॉप के संपर्क में रही है। इस कारण करोना का संक्रमण की जांच होने तक तीन दिन तक पूरा स्टॉप घर पर रहकर काम करता रहेगा।विद्यालय को तीन दिन तक बंद रखने कि अनुमति प्रदान की जाए।खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि पत्र मिला है, अवकाश प्रदान किया गया है ।

33 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं
जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को जारी की गई कोविड रिपोर्ट के मुताबिक 33 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 3767 हो गई है। झंझरी के इलाहाबाद बैंक में 3 लोगों कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों का हाल फोन से लिया जा रहा है। जिनको चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता होती है, उन्हें सहायता मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed