फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CORONA,portal

कोविन पोर्टल पर त्रुटियों में सुधार करना हुआ आसान

Wed, 12 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
CORONA,portal
गोंडा। अगर आपके टीकाकरण प्रमाणपत्र में कोई गलती है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। लाभार्थी स्वयं इसके लिए आवेदन कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग इसका निस्तारण करवाएगा। जिले में 36 लाख 82 हजार 118 डोज वैक्सीनेशन हो चुका है। हालांकि इस दौरान कुछ तकनीकी गलतियां भी हुईं जिससे लाभार्थियों को प्रमाणपत्र लेने, दूसरी डोज लगवाने तथा विदेश यात्रा के लिए प्रमाणपत्र पर पासपोर्ट विवरण अंकित न होने जैसी परेशानियां हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन के समय वैक्सीनेटर या वेरिफायर द्वारा कोविन पोर्टल पर होने वाली प्रविष्टियों में कभी-कभी गलती हो जाती है। बताया, कोविन पोर्टल पर लाभार्थियों के अलग-अलग मोबाइल नंबर/ पहचान पत्र से दो बार टीकाकरण की शिकायत मिली हैं। बताया कि मिशन निदेशक ने कोविन पोर्टल पर भरे गए त्रुटिपूर्ण जानकारियों में सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। बताया, लाभार्थी कोविन पोर्टल पर परिवर्तन के लिए अधिकतम दो बार ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed