फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CORONA

लैब टेक्नीशियन समेंत 79 कोरोना पॉजिटिव

Sun, 16 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
CORONA
फोटो- 12- गोंडा के जिला अस्पताल में जुटी भीड़। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसकी चपेट में स्वास्थ्य कर्मी और अधिकारी भी आ रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र में तैनात लैब टेक्नीशियन एसपी पांडेय और कोविड अस्पताल के छह कर्मचारी समेत 79 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को कोरोना किट देेकर चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 405 तक पहुंच गई है। राहत की बात है कि किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ा है।
विज्ञापन

संक्रमितों में सबसे ज्यादा संख्या शहरी संक्रमितों की है। ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा इस समय शहर में संक्रमण का ज्यादा प्रभाव दिखायी पड़ रहा है। एसीएमओ डॉ एपी सिंह ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के साथ सभी लोग वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। जिससे संक्रमण से बचाव हो सके। बीमारी के लक्षण सामने आने पर जांच जरुर कराएं।
विज्ञापन

1,34,163 किशोरों का हो चुका टीकाकरण
संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा कराया जा रहा है। जिसमें अभी तक कोविड वैक्सीनेशन 18 वर्ष से अधिक आयु के लक्ष्य 1614163 के सापेक्ष प्रथम डोज 1401923 वैक्सीनेशन हो चुका है। इसी तरह दूसरी डोज 743094 वैक्सीनेशन हुआ। 15 से 18 वर्ष के किशोरों का लक्ष्य 240841 है। अभी तक प्रथम डोज वैक्सीनेशन 1,34,163 हुआ है। जो लक्ष्य सापेक्ष 55.71 प्रतिशत है। 1254 हेल्थ केयर वर्कर,2353 फ्रंट लाइन वर्कर व 60 वर्ष से अधिक आयु के 449 लोगों को सतर्कता डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल टीकाकरण की स्थित पर एक नजर
टीकाकरण का लक्ष्य-26,26,856
पहला डोज लगा-24,06,521
दोनों डोज लगे-13,71,623
बूस्टर डोज लगा-4,056
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed