{"_id":"610ebf028ebc3e7b985a7eaf","slug":"corona-gonda-news-lko590352622","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की कमी से ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की कमी से ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान ठप
विज्ञापन
07द्दस्रड्डश्च10-गोंडा के जिला अस्पताल में टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए होने वाला टीकाकरण अभियान वैक्सीन की कमी के भेंट चढ़ गया। शनिवार को जिले के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण कार्य ठप रहा। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लोग घंटों इंतजार करने के बाद निराश लौट आए। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व शहरी पीएचसी में लोगों की लंबी लाइन लगी रही दोपहर बाद वहां भी वैक्सीन खत्म हो गई। शनिवार को जिले में मात्र 1918 लोगों को ही टीका लगाया जा सका।
मेगा कैंप के बाद लगातार वैक्सीन की किल्लत बनी हुई है। टीका लगवाने के लिए उत्सुक हजारों लोगों को हर रोज निराश लौटना पड़ रहा है। किसी तरह शहरी केद्रों पर तो टीकाकरण चला लेकिन ग्रामीण केंद्रों पर टीकाकरण ठप रहा। जिले में मात्र 1918 लोगों को ही कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगाया जा सका, लगभग सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों पर टीकाकरण कार्य ठप रहा।
सरकारी लाभ न मिलने की अफवाह से उमड़ रही भीड़
ग्रामीण इलाकों में कोरोना टीका लगवाने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। पुरुष व महिलाएं भोर सुबह से ही केंद्रों पर लाइन में लग जा रही हैं लेकिन उन्हें दस बजे के बाद डॉक्टर के पर वैक्सीन न होने की बात पता चलती है जिससे वह निराश होकर वापस लौट आते हैं। पड़री कृृृपाल सीएचसी पर टीकाकरण के लाइन में खड़ी रेशमा ने बताया कि गांवों मे लोग कहते हैं कि यदि टीका नहीं लगवाया तो किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। कामनी देवी ने बताया कि गांव में हल्ला है कि टीका न लगवाने पर राशन नहीं मिलेगा और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी बंद हो जाएगी। सुबह से ही लाइन में खड़ी हैं। कर्मचारी ने बताया कि टीका है या नहीं ये बात डॉक्टर साहब के आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
सीएचसी से वैक्सीन मांगकर जिला अस्पताल में चलाया जा रहा सत्र
-वैक्सीन इंचार्ज पंकज तिवारी ने बताया कि वैक्सीन की कमी के चलते ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण प्रभावित हुआ है। सीएचसी पर रखी वैक्सीनों को मांगकर जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में टीकाकरण सत्र चलाया जा रहा है। जिससे वहां पर सत्र नहीं चलाया जा सका है। वैक्सीन की उपलब्धता होने के बाद जिले में विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाएगा।