फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CORONA,dose

बूस्टर डोज लगवाने से दूरी बना रहे बुजुुुर्ग

Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
CORONA,dose
फोटो-10 गोंडा के जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में महती भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों के साथ साठ साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को भी बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। वहीं बुजुर्ग बूस्टर डोज लेने में पीछे हट रहे हैं। जिले के करीब डेढ़ लाख बुजुर्ग बूस्टर डोज लगवाने के पात्र बताए जा रहे हैं। अभी तक मात्र 449 लोगों ने ही बूस्टर डोज की खुराक ली है।
विज्ञापन

जिले में साठ साल से अधिक आयु वाले 2,06,259 लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिया है। जिसमें करीब डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने मार्च-अप्रैल में लगवाया था, जिनको बीमारी से बचाने के लिए बूस्टर डोज की जरुर है, लेकिन मात्र 449 लोगों ने ही कोरोनारोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाया है। बूस्टर डोज लेने से बुजुर्ग पीछे भाग रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। अब बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाने जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी डोज के नौ महीने बाद बूस्टर डोज लगवाना जरूरी
विशेषज्ञ मानते हैं कि गंभीर बीमारी से ग्रसित बुजुर्गों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के नौ महीने बाद बूस्टर डोज लगवाना जरूरी है। उनमें कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेे। एसीएमओ डॉ. एपी सिंह ने बताया कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के साथ ही हेल्थ वकर्स को भी बूस्टर डोज दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि इस बार बुजुर्ग बूस्टर डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे। बुजुर्गों के बूस्टर डोज न लगवाने के पीछे की वजह खंगाली जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग आशा बहुओं की मदद ले रहा है। बुजुर्ग व उनके परिवार के लोगों से संपर्क कर उन्हें बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें कोरोना महामारी से बचाया जा सके। एसीएमओ ने बताया कि बुजुर्गों को अधिक से अधिक डोज लगे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर टू डोर दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed