फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CORONA,cms

सीएमएस समेत 55 कोरोना संक्रमित

Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
CORONA,cms
फोटो14 गोंडा के छपिया बीआरसी में कोरोनारोधी टीका का बूस्टर डोज लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थोड़ा धीमी जरूर हुई, लेकिन संक्रमण के नए मामले लगातार मिल रहे हैं। बड़ी संख्या में स्वास्थ्य अधिकारी व डॉक्टर संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह समेत 55 लोगों की कोरोना रिपोर्ट संक्रमित आई। इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या 888 हो गई। वहीं 77 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा सिंह समेत 55 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। खराब स्वास्थ्य होने पर सीएमएस का एंटीजन किट से जांच किया गया। जांच रिपोर्ट निगेटिव पाया गया, लेकिन आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कई संक्रमितों की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों को कोरोना किट की दवाएं देकर चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एंटीजन जांच पर दे रहे जोर, बढ़ रही मुसीबत
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीस्त्रत्त्च एंटीजन जांच निगेटिव, पर आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव होने से लोग अनजाने में ही कोरोना संक्रमण की चेन बढ़ाते जा रहे हैं। जिले में 1900 लोगों का आरटीपीसीआर तथा 1000 लोगों का एंटीजन जांच करने का लक्ष्य दिया गया है। विभाग एंटीजन जांच पर अधिक ध्यान दे रहा है। कई मरीजों की रिपोर्ट गलत आ जाती है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उसकी चेन तोड़ना जरूरी है। शासन ने संदिग्धों की जांच करानी शुरू की हुई है, ताकी पॉजिटिव मिलने वालों को होम आइसोलेट कर कोरोना की चेन ब्रेक की जा सके। संदिग्धों से लेकर पीड़ित लोगों की एंटीजन एवं आरटीपीसीआर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में स्थित आरटीपीसीआर लैब में जांच की खानापूर्ति हो पाती है। बाहर भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट देरी से आने से शासन की मंशा सफल होती नहीं दिख रही। एंटीजन रिपोर्ट में निगेटिव रहने वाले लोग आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने तक लोगों से मिलना जुलना जारी रखते हैं। संक्रमण की चेन बढ़ती जाती है। ऐसे में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन स्तर से जारी मुहिम को झटका लग रहा है।

रिकार्ड ही नहीं कि कितने एंटीजन में निगेटिव बाद में निकले पॉजिटिव
- स्वास्थ्य महकमे के लोग यह तो स्वीकार कर रहे हैं कि एंटीजन में निगेटिव मिलने वाले आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव मिलते हैं। मगर अब तक कितने लोग एंटीजन के बाद आरटीपीसीआर में पॉजिटिव मिले हैं इसके बारे में कुछ बता भी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed