फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CORONA,booster,dose

262 केंद्रो पर लगा कोरोनारोधी वैक्सीन का बूस्टर डोज

Sun, 07 Aug 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
CORONA,booster,dose
फोटो-11गोंडा के कोविड हास्पिटल में कोरोनारोधी वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाने भाजपा के पूर्व जिलाध्? - फोटो : GONDA
गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत के रविवार को 262 केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित कर लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुद टीका लगवाकर शिविर का उद्घाटन किया। वहीं, अधिकारियों ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पास बने कोविड अस्पताल में सुबह नौ बजे जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने फीता काटकर महाभियान का शुभारंभ किया। कोविड अस्पताल में भाजपा संगठन के जुड़े कई पदाधिकारियों व उनके परिवारों सहित सैकड़ों लोगों ने वैक्सीन के बूस्टर डोज की खुराक ली। उद्घाटन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने लोगों से बूस्टर डोज लेने की अपील की। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन मुफ्त में लगाई जा रही है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा, एसीएमओ डॉ. जय गोविंद, डिप्टी सीएमओ डॉ. टीपी जायसवाल, अरविंद कुमार, पंकज तिवारी, डॉ. अनिल वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

छपिया के बभनजोत पीएचसी पर टीकाकरण शिविर का उद्घाटन विधायक प्रभात वर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने लोगों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की। इस दौरान डॉ. तरुण मौर्य, श्रवण शुक्ल, यशवंत आदि रहे। खरगूपुर सीएचसी पर अभियान का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहनलाल भारती व अधीक्षक डॉ. अजय यादव ने किया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि 200 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर जीपी तिवारी, परमात्मा गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, रजत कुमार, संदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़री कृपाल सीएचसी पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्र ने खुद वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाकर अभियान की शुरुआत कराई। सुभागपुर प्रधान विकास शुक्ल, अनुराग शुक्ल, फूलबाबू, सतीश चंद्र आदि रहे। बेलसर सीएचसी पर भाजपा के जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने टीकाकरण सत्र का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रज्जन बाबा, केसी सिंह, सतपाल सोनकर आदि रहे।

महाभियान में नहीं दिखी सीएमओ
रविवार को अधिकारियों ने बूस्टर डोज टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि स्वास्थ्य महकमे की मुखिया महाभियान के दौरान नजर नहीं आई। सीडीओ गौरव कुमार ने सीएचसी खरगूपुर में चल रहे टीकाकरण सत्र का निरीक्षण कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने की अपील की। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनिल मिश्र ने खरगूपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय यादव व मेंटर मंजू शुक्ला से टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। आयुष्मान मित्र मो. गुलजार के कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए असंतोष जताया। एसीएमओ डॉ. हरगोविंद ने पीएचसी सिविल लाइन, बरियार पुरवा, रामजानकी धर्मशाला स्थित टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएमओ डॉ. टीपी जायसवाल ने पीएचसी मुड़ेरवामाफी, रुपईडीह आदि स्थानों पर लगे शिविर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed