फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Copies will be evaluated at five centers

बोर्ड परीक्षा में पांच मूल्यांकन केंद्र होंगे, इसी माह आएंगी कापियां

Sat, 13 Mar 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Copies will be evaluated at five centers
गोंडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा माह अप्रैल से प्रस्तावित है। इसके लिए तिथियां तय कर दी गई हैं 23 अप्रैल से परीक्षा जिले के 134 केंद्रों पर होनी है। इसके साथ ही हाईस्कूल और इंटर परीक्षा की तैयारियां तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने जिलों में कॉपियों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों से लेकर कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं मूल्यांकन केंद्रों के बारे में रिपोर्ट मांगी है। जिले में पांच इंटर कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने की रिपोर्ट दी गई। इसके साथ ही परीक्षा के लिए कॉपियां इसी माह से आनी शुरू हो जाएंगी। माना जा रहा है कि 30 मार्च तक कापियां आ जाएंगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनाए गए 134 इंटर कॉलेजों में केंद्र व्यवस्थापकों और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की रिपोर्ट तैयार कर ली जानी है। डीआईओएस की ओर से संस्तुति मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और बोर्ड मुख्यालय के साथ ही संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को 30 मार्च तक भेज दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे समय से केंद्र व्यवस्थापकों और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति कर दी जाए। इसके साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची भी तैयार कर ली जानी है। इसकी रिपोर्ट भी बोर्ड ने तलब की है। कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों के परिचय पत्र भी अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए हैं।
आई कार्ड पर संबंधित शिक्षक व कर्मचारी और स्कूल का नाम, पदनाम, नियुक्ति तिथि, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर आदि ब्योरा रहेगा। प्रधानाचार्य से प्रमाणित आई कार्ड को डीआईओएस प्रतिहस्ताक्षरित करेंगे। जिन केंद्रों पर छात्राएं परीक्षा देंगी वहां अनिवार्य रूप से महिला कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
प्रत्येक कमरे में 40 परीक्षार्थी तक दो कक्ष निरीक्षक और 41 से 60 परीक्षार्थी तक तीन कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं की तलाशी के लिए परीक्षा केंद्रों पर एक महिला समेत तीन सदस्यीय आंतरिक निरीक्षक दस्ते का गठन होगा। किसी भी दशा में पुरुष सदस्य छात्राओं की तलाशी नहीं लेंगे। सचिव ने जिलों में भेजी जा रही सादी कॉपियों के समुचित रख रखाव की भी जानकारी मांगी है।
बोर्ड परीक्षा-2021 कराने को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। 483 माध्यमिक विद्यालयों के 84721 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो रही है। माना जा रहा है कि इसके लिए विभाग ने पूरी तैयार की है।

परीक्षा केंद्रों को कोविड-19 के संकट को देखते हुए हर केंद्र पर व्यवस्था बनेगी। इसके लिए हर कमरें में आपस की दूरी पर बैठाने के लिए व्यवस्था होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कालेजों को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed