फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Container thief cleaner sentenced to three years

Gonda News: कंटेनर चोर क्लीनर को तीन साल की सजा

Fri, 18 Oct 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 18 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Container thief cleaner sentenced to three years
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र में कंटेनर चुराकर बेचने के मामले में दोषी क्लीनर को अदालत ने सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के ग्राम लोटई धोपाप निवासी अनूप तिवारी ने कौड़िया थाने में केस दर्ज कराया था। इसमें कहा कि वह वरुणा रोडलाइंस का कंटेनर चलाते हैं। वह रुद्रपुर (उत्तराखंड) से चाॅकलेट लादकर पटना जा रहे थे। साथ में क्लीनर साहिल निवासी फूलमंडी के पीछे, मोहल्ला बड़ा इमामबाड़ा चौक लखनऊ भी था। 31 अक्तूबर 2015 की शाम पांच बजे उन्होंने सुल्तानपुर के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए कंटेनर रोका और नहाने लगा। इसी बीच क्लीनर साहिल कंटेनर लेकर भाग गया। जीपीएस से गोंडा के बहराइच रोड पर कंटेनर की लोकेशन मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना की और कंटेनर बरामद कर आरोपी साहिल के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया।

ट्रायल के दौरान जुर्म कुबूल करने पर न्यायालय ने अभियुक्त साहिल को दोषसिद्ध किया। शुक्रवार को निर्णय सुनाते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 राजेश कुमार ने साहिल को तीन साल के कारावास और तीन हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed