फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Construction of roads and bridges in Gonda from two thousand crores

2000 करोड़ से गोंडा में हुआ सड़कों व पुलों का निर्माण

Thu, 19 Mar 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Construction of roads and bridges in Gonda from two thousand crores
गोंडा। प्रदेश के कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर पूरे प्रदेश व गोंडा जिले के विकास कार्यों को साझा किया। उन्होंने तीन साल में गोंडा में हुए कार्य को भी एक-एक कर बताया। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने बताया कि करीब दो हजार करोड़ से गोंडा में सड़कों, पुलों का निर्माण कराया गया है और कई प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि गोंडा में 1918.588 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण, संड़कों का अनुरक्षण, पुलों का निर्माण, सड़कों की गड्ढामुक्ति, आवासों का निर्माण, इंजीनियरिंग कालेज का निर्माण कराया गया है। 113.28 करोड़ की लागत से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं गईं। मेडिकल सुविधाएं मुुहैया कराने के लिए जनपद में मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जिले में 46 अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। 142 जघन्य अपराधियों, 272 महिला अपराध के मामलों तथा जिले के 117 इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई पुुलिस द्वारा की गई। ऊर्जा के क्षेत्र में 345 ट्रांसफार्मरों का प्रतिस्थापन, 93912 एलईडी बल्बों का वितरण, सौभाग्य योजना के तहत 167867 घरों में विद्युत कनेक्शन दिए गए तथा जनपद में 3342 ग्रामों का विद्युतीकरण कराकर ऊर्जीकृत किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए संचालित की गई ऋण माफी योजना के अन्तर्गत जिले के 98099 किसानों का 630.55 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया गया। इसी प्रकार जनपद के 365998 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

जिले के 147311 गन्ना किसानों को 2405.56 करोड़ रूपए का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया। 9.30 करोड़ की लागत से 1.39 लाख हेक्टेयर की सिंचन क्षमता में वृद्धि भी की गई। शिक्षा क्षेत्र में उन्नयन के लिए 6.73 करोड़ की लागत से 771 अवस्थापना सुविधाओं का विकास कराया गया। 14.71 करोड़ की लागत से पालीटेक्निक की स्थापना तथा 19.38 करोड़ की लागत से गोंडा विधानसभा क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कार्य कराया गया। जनपद में सांसद निधि योजनान्तर्गत 1852.383 लाख रुपए की लागत से 241 कार्य कराए गए। जनपद में विधायक निधि से 2915.492 लाख रुपये की लागत से 380 कार्य कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में पूर्वांचल विकास निधि से 5340.59 लाख रूपए की लागत के 23 कार्य कराए गए। जनपद में त्वरित विकास निधि से 3560.00 लाख रुपये की लागत के 54 कार्य कराए गए। प्रधानमंत्री आष्युष्मान योजना के तहत जिले में 1 लाख 40 हजार 169 लोगों को गोल्डेन कार्ड दिए गए हैं तथा 7461 लोगों ने इस योजना के तहत लगभग 04 करोड़ रुपये का मुफ्त में इलाज कराया। जनसामान्य को सस्ते मूल्य पर औषधियां उपलब्ध कराने के लिए जनपद में 02 प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों को संचालित किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत जिले में 4 लाख 54 हजार 46 लाभार्थियों को शौचालय दिया गया, जिस पर 544 करोड़ 85 लाख रुपये धनराशि अनुदान राशि के रूप में प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत 267.229 कर ड़ रूपए की लागत से जिले के 22758 लाभार्थियों को आवास की सुविधा प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले के आपदा प्रभावित 2151 लाभार्थियों को 23.787 करोड़ की आर्थिक सहायता देकर आवास का निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के तहत जिले के 7285 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। ओडीओपी योजना के तहत 02 लाभार्थियों को 60 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा वर्तमान में 08 लाभार्थियों को स्वीकृृति पत्र निर्गत कर धनराशि दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। जनपद में उज्ज्वला योजना के तहत 02 लाख 66 हजार 503 लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। जिला योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में 03 अरब 85 करोड़ 38 लाख, वित्तीय वर्ष 2018-19 में 04 अरब 06 करोड़ 72 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2019-2020 में 04 अरब 09 करोड़ 12 लाख की धनराशि से विकास कार्य कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed